Prabhat Times

जालंधर। (bus accident fly over jalandhar) जालंधर में रामा मंडी के निकट भूर मंडी के फ्लाई ओवर पर बड़ा हादसा हुआ है।

फगवाड़ा से आई रही बस फ्लाईओवर पर पलट गई। हादसे में यात्री बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बस में लगभग तीन दर्जन सवारियां थी। यात्रियो को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक यात्री बस दिल्ली से जालंधर आ रही थी।

अचानक रामा मंडी से पहले भूर मंडी के फ्लाई ओवर पर अमेज़ कार से टकरा कर अनियंत्रित बस फ्लाई ओवर पर पलट गई।

यात्री बस होने के कारण यात्रियों में चीखोपुकार मच गई।

दुर्घटना में अनियंत्रित बस एक अमेज़ कार से भी टकरा गई। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सुखद सूचना ये है कि हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

बस में सवार गुरजीत सिंह ने बताया कि बस दिल्ली एयरपोर्ट से आ रही थी। जब दुर्घटना हुई तो बस में 12 सवारियां थी।

गुरजीत के मुताबिक कार को बचाने के चक्कर में ये दुर्घटना हुई।

यात्रियों को अन्य बसों में बिठा कर गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1