Prabhat Times

मोगा/कपूरथला। (Bullets fired in these districts of Punjab) दिन निकलते ही पंजाब गोलियों से दहल गया। पंजाब के मोगा जिला में धार्मिक स्थल के पूर्व सचिव ने अन्य पदाधिकारियों पर फायरिंग की और फिर खुद को गोली मार ली।

उधर, कपूरथला सुल्तानपुर लौधी में कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच के घर में घुसकर फायरिंग कर पत्नी व बेटे को घायल कर दिया।

धार्मिक स्थल के बाहर हुई फायरिंग, पूर्व सचिव ने खुदकुशी

पंजाब के मोगा के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में बुधवार सुबह गांव के 53 वर्षीय जंग सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि इससे पहले उसने गुरुद्वारा साहब कमेटी का फंड डकारने का आरोप लगाने वाले पर 4 फायर किए, लेकिन वह बच गया।

जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

मृतक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए 3 लोगों को नाम लिखे।

सुसाइड नोट और बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक के पीछे जाकर स्वयं को मारी गोली

जानकारी के अनुसार जंग सिंह गुरुद्वारा साहब कमेटी का पूर्व सचिव था। उस पर गुरुद्वारा साहिब कमेटी के 7 लाख रुपए फंड खाने का आरोप लगाया गया था।

आरोपों के चलते वह दुखी चल रहा था। साथ ही आरोप लगाने वाले बार-बार उसे परेशान कर रहे थे।

आज सुबह उसने परेशान होकर आरोप लगाने वाले एक व्यक्ति पर पहले 4 फायर झोंक दिए। जब वह बच गया तो जंग सिंह ने ट्रक के पीछे जाकर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली की आवाज सुनकर इकट्‌ठा हुए लोग

गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर इकट्‌ठा हो गए। साथ ही घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

वहीं, मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए उसने 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया।

वहीं, मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुल्तानपुर लौधी में पूर्व सरपंच के घर फायरिंग

फायरिंग की दूसरी घटना जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के भागो बुढा गांव में आज सुबह करीब 9 बजे के करीब हुई। कुछ युवकों ने पूर्व सरपंच के घर में घुसकर फायरिंग कर दी।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच की पत्नी गीता रानी घर में डेयरी की दुकान चलाती है। जिस दौरान युवकों झगड़ा करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद युवकों ने गीता रानी पर चाकू से हमला कर दिया, और जब उसका बेटा उडीक चंद उसे बचाने के लिए आगे आया तो हमलानरों ने उस पर फायर कर दिया। पता चला है कि एक हमलावर को लोगों ने  ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं, पूर्व सरपंच की पत्नी गीता रानी व उसका बेटा अरै चंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां पूर्व सरपंच मंगत राम की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिस कारण उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि उन्हीं की वजह से उडीक चंद सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी चल रहा है।

आरोपी युवक सागर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1