Prabhat Times
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा मोर्चा (Yuva Morcha) ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सरकारी आवास का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन सेक्टर 17 स्थित RBI ऑफिस के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। रोकने के बावजूद भाजयुमो कार्यकर्ता नहीं माने और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने पानी की बौछारें करके और आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए।
मामला ज्यादा बढ़ता देखकर सेक्टर 17 थाना पुलिस भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान कई कार्यकर्ता पुलिस वैन के सामने लेट गए और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश को नशा मुक्त करने का वादा किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा भी किया था, जिसके बारे में बात ही नहीं की जाती।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के पंजाब के सभी जिला प्रधानों और पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी ने किया। पंजाब के सभी जिलों से भाजयुमो कार्यकर्ता इकठ्ठे होकर पहले जालंधर पहुंचे। वहां से जत्थों में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ में सेक्टर 17 में रणनीति बनाने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजामों काे चलते वे आगे नहीं जा सके।
जालंधर से पहुंचे सैंकड़ो युवा कार्यकर्ता
भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सरकारी निवास का घेराव करने भाजयुमो के जिला प्रधान बलजीत प्रिंस समेत कई सीनियर नेताओं के नेतृत्व में भी अलग-अलग जत्थे चंडीगढ़ पहुंचे हुए हैं। चंडीगढ़ के लिए सभी जिलों से भाजयुमो के कार्यकर्ता एकजुट होकर निकल रहे हैं। पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी के नेतृत्व में भी बड़ी गिनती में कार्यकर्ता इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं।
यह कार्यकर्ता पंजाब में नशा कारोबार का विरोध कर रहे हैं और पंजाब सरकार को उसका वादा याद कराने के लिए धरना दे रहे हैं। केडी भंडारी के साथ युवा नेता हितेश सयाल, कुलवंत शर्मा मोहिंदर पाल शिवम चोपड़ा हैप्पी शर्मा सूर्य मिश्रा सनी दुआ मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
- कोरोना के Delta Variant में दिख रहे हैं ये अलग लक्षण
- बड़ा विमान हादसा, सेना का Plane Crash, 85 लोग थे सवार
- पंजाब में चली ताबड़तोड़ गोलियां! एक ही परिवार के चार लोगों का Murder
- होटल के कमरे में लड़का-लड़की ने खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह
- Reliance Jio ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा
- बॉलीवुड के इस सुपर स्टार ने लिया दूसरी पत्नी से तलाक
- पंजाब में रैविन्यू विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, 30 नायब तहसीलदार ट्रांसफर
- एक्शन में सुखबीर बादल, इस जिला में हो रही अवैध माईनिंग पर RAID
- जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल, कर सकते हैं बड़ा राजनीतिक धमाका!
- खुद घिरे नवजोत सिद्धू, कई माह से नहीं भरा बिजली का बिल
- शिअद की तरह अपनी ही सरकार के CM पर बरसे नवजोत सिद्धू
- अभी और तपाएगी गर्मी, इस दिन तक मिल सकती है थोड़ी राहत
- जालंधर के CAREMAX अस्पताल में मरीज़ की मौत, हंगामा