Prabhat Times

नई दिल्ली। (bjp punjab politics  state president race sunil jakhar bjp ashwani sharma) भाजपा का मिशन 2024 शुरू हो गया है। भाजपा पंजाब में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की छुट्टी हो गई है।

हाईकमान ने अश्वनी शर्मा से इस्तीफा ले लिया है। अब पंजाब भाजपा को नया अध्यक्ष आज किसी भी समय मिल सकता है।

प्रधान पद की रेस में सबसे आगे कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए सुनील जाखड़ सबसे आगे हैं।

सुनील जाखड़ के नाम पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली से ही शुरू हो गई थी।

लेकिन इसकी भनक भाजपा के सीनियर नेताओं को लगने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है।

यही कारण है कि हाईकमान अभी भाजपा के सीनियर नेताओं को समझाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सुनील जाखड़ के नाम की घोषणा करने से पहले भाजपा के अंदर विरोध को शांत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा का इस समय लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 है।

जिस तरह सुनील जाखड़ को गुरदासपुर में मंच पर पेश किया गया, उससे साफ होता है कि उन्हें प्रधान के अलावा सांसद उम्मीदवार के तौर पर भी तैयार किया जा रहा है।

रूरल पंजाब है भाजपा का लक्ष्य

पंजाब की सियासत की बात करें तो 7 ऐसे बड़े चेहरे हैं, जो भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

इनमें पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा सुनील जाखड़, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू और राणा गुरमीत सोढी शामिल हैं।

भाजपा को उम्मीद है कि ये सभी वे चेहरे हैं, जो उन्हें पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं।

शांत हो चुका है भाजपा का एक गुट

भाजपा में एक समय में दो नाम कमल शर्मा व अश्विनी शर्मा टॉप पर थे। लेकिन कमल शर्मा के देहांत के बाद एक गुट पूरी तरह से शांत हो गया।

वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू काफी समय पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में आ चुके हैं।

इसी बीच अकाली दल से अलग होने के बाद अश्विनी शर्मा ग्रुप भी चुनावों में कुछ खास नहीं कर पाया।

जिसके चलते हाईकमान का रुख कांग्रेस छोड़ कर आए एक्सपीरियंस नेताओं की तरफ अधिक हो गया।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1