Prabhat Times
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ का नारा देने वाली भाजपा की असलियत आई सामने, औरतों को पैर की जूती समझती है बीजेपी: डॉ. सुहानी डोडा
- सुनील जाखड़ और भाजपा की सीनियर महिला नेताओं की मौजूदगी में हुआ औरत समाज का अपमान, चुप्प ऱह कर दिया जियाणी की घटिया सोच का साथ: डॉ. सुहानी डोडा
- आप महिला विंग डॉ. सुहानी डोडा के साथ चट्टान की तरह खड़ी है, जब तक भाजपा नेता माफी नहीं मांगते, चैन से नहीं बैठने देंगे: डॉ. अमनदीप कौर
- महिला आयोग ने जियाणी के खिलाफ जारी किया नोटिस, पंजाब की औरतें आने वाले चुनावों में भाजपा को सिखाएंगी सबक: अमनदीप कौर
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की अबोहर से हलका प्रभारी डॉ. सुहानी डोडा ने भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा उनके खिलाफ की गई अपमानजनक और भद्दी टिप्पणी की सख्त शब्दों में निंदा की है।
डॉ. डोडा ने कहा कि भाजपा नेता की इस बयानबाजी ने न सिर्फ मेरा, बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान किया है।
बुधवार को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और विधायक डॉ. अमनदीप कौर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. सुहानी डोडा ने बताया कि बीती 20 सितंबर को अबोहर में भाजपा के मंच से सुरजीत जियाणी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को संबोधित करते हुए मेरे बारे में बेहद शर्मनाक शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए मुझे ‘पैर की जूती के बराबर भी नहीं‘ कहकर संबोधित किया।
डॉ. सुहानी डोडा ने भाजपा नेताओं की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार केंद्र में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ के बड़े-बड़े नारे लगाती है, हिंदू धर्म और देवी पूजा की बातें करती है, लेकिन दूसरी तरफ उनके सीनियर लीडर एक पढ़ी-लिखी महिला डॉक्टर, जो दिन-रात लोगों की सेवा कर रही है, उसे पैर की जूती के बराबर कहते हैं। यह भाजपा का दोगलापन और औरतों के प्रति उनकी नफरत भरी मानसिकता को बेनकाब करता है।
डॉ. सुहानी डोडा ने कहा कि सबसे हैरानी और अफसोस की बात यह है कि जब यह शर्मनाक घटना हुई, उस वक्त मंच पर भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अलावा भाजपा की सीनियर महिला नेता मोना जैसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), वंदना सांगवाल, विजयलक्ष्मी भादू और अबोहर की मेयर पूजा वधवा मौजूद थीं।
उन्होंने सवाल किया कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाली ये भाजपा की महिला नेता उस वक्त चुप क्यों रहीं?
क्या वे सुरजीत जियाणी की इस घटिया सोच से सहमत हैं? अगर नहीं, तो उन्होंने अब तक इस बयान की निंदा क्यों नहीं की?
वहीं विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान करने की यह कोई पहली घटना नहीं है।
इससे पहले भी भाजपा सांसद कंगना रनौत और विधानसभा में भाजपा विधायक द्वारा औरतों और हमारे बच्चों (जैन-जी) के बारे में अत्यंत भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल किया जा चुका है।
भाजपा नेता वोट मांगते वक्त तो औरतों के पैर छूते हैं, लेकिन जीतने के बाद औरतों को पैर की जूती समझते हैं।
अकाली-भाजपा गठबंधन के पुराने इतिहास पर बोलते हुए डॉ. अमनदीप कौर ने बीबी हरसिमरत कौर बादल को भी आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा ने पंजाब और हमारे धार्मिक स्थानों का बहुत नुकसान किया है।
बीबी हरसिमरत बादल दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गुरुघरों में बीबियों के साथ हो रहे हश्र और बहरीन वाली महिला के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें।
‘आम आदमी पार्टी‘ ने हमेशा औरतों का सम्मान किया है, जिसकी मिसाल है कि पार्टी ने 12 औरतों को टिकट दिए, जिनमें से 11 जीतकर विधानसभा पहुंचीं और कैबिनेट मंत्री बनीं।
डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि डॉ. सुहानी डोडा द्वारा इस मामले से संबंधित महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने भाजपा नेता को पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
डॉ. अमनदीप कौर ने पंजाब की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अपील की कि वे भाजपा नेताओं की इस औरत-विरोधी सोच का मुंहतोड़ जवाब दें।
उन्होंने कहा कि ‘आप‘ का ढाई लाख से अधिक महिला कार्यकर्ताओं का काफिला डॉ. सुहानी डोडा के साथ डटकर खड़ा है।
जब तक सुरजीत जियाणी और भाजपा नेता इस अपमानजनक बयान के लिए बिना शर्त माफी नहीं मांगते, आम आदमी पार्टी का महिला विंग शांत नहीं बैठेगा और इस लड़ाई को सड़कों से लेकर हर मंच पर लड़ेगा।
———————————————
ऐसे हुई बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह की गिरफ्तारी, देखें वीडियो
—————————————————————————–


————————————–










