Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। अवैध शराब की फैक्ट्री (Illicit Liquor Factory( मामले में पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के चलते आज भाजपा (BJP) नेता राजन अंगुराल ने पुलिस के समक्ष सरैंडर कर दिया है। पुलिस राजन अंगुराल की गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने की तैयारी कर चल रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के एक्साईज़ टीम तथा जालंधर देहात पुलिस द्वारा ज्वाईंट रेड करके थाना आदमपुर के अंर्तगत आती धौगड़ी रोड़ पर चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया था। पुलिस का दावा रहा कि इस जगह पर अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी। जालंधर देहात पुलिस द्वारा इससे पहले जसबीर बिल्ला वासी रोपड़ की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बीते दिन अंगुराल ब्रदर्स की जमानत याचिका अदालत ने रद्द कर दी थी।
इसके साथ ही जालंधर देहात पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। अदालत से राहत न मिलने तथा पुलिस के दबाव के चलते राजन अंगुराल ने पुलिस अधिकारियो के समक्ष सरेंडर कर दिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें