Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। अवैध शराब की फैक्ट्री (Illicit Liquor Factory( मामले में पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के चलते आज भाजपा (BJP) नेता राजन अंगुराल ने पुलिस के समक्ष सरैंडर कर दिया है। पुलिस राजन अंगुराल की गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने की तैयारी कर चल रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के एक्साईज़ टीम तथा जालंधर देहात पुलिस द्वारा ज्वाईंट रेड करके थाना आदमपुर के अंर्तगत आती धौगड़ी रोड़ पर चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया था। पुलिस का दावा रहा कि इस जगह पर अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी। जालंधर देहात पुलिस द्वारा इससे पहले जसबीर बिल्ला वासी रोपड़ की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बीते दिन अंगुराल ब्रदर्स की जमानत याचिका अदालत ने रद्द कर दी थी।
इसके साथ ही जालंधर देहात पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। अदालत से राहत न मिलने तथा पुलिस के दबाव के चलते राजन अंगुराल ने पुलिस अधिकारियो के समक्ष सरेंडर कर दिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें
- बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के पति का निधन
- Alert! सामने आया कोरोना संक्रमण का एक और साइड इफेक्ट
- पंजाब में फिर मिनी Lockdown Extend, इन लोगों को मिली थोड़ी राहत
- अरविंद केजरीवाल ने पंजाबवासियों के लिए किए तीन बड़े ऐलान
- ट्रेवल-टूरिज्म, हेल्थ सेक्टर सहित इन कारोबारियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत
- अरविंद केजरीवाल ने पंजाबवासियों के लिए किए तीन बड़े ऐलान
- डिप्टी हत्याकांड! इस खतरनाक ग्रुप ने ली हत्या की जिम्मेदारी!
- CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, घर बैठे कर सकेंगे ये काम
- Whatsapp यूज़र्स के लिए बड़ी खबर!