Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Big revelation in Raman Arora corruption case) विधायक रमन अरोड़ा करप्शन केस में  आढ़ती महेश मखीजा को विजिलेंस ब्यूरो ने अरेस्ट कर लिया है।

पता चला है कि महेश मखीजा जालंधर सेेे 27 किलोमीटर दूर फगवाड़ा में अपने रिश्तेेेदार की फैक्ट्री में छिपा हुआ था। विजिलेंस टीम नेेे मौके से लाखों रुपए कैश और दस्तावेज बरामद किए हैं।

सरकारी गवाह बन रहे हैं कई बड़े लोग 

विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ठोस सबूत जुटा रही है।

क्रप्शन केस में रमन अरोड़ा को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए विजिलेंस ब्यूरो बेहद ही टैक्नीकल तरीके से काम कर रही है.

उधर, इसी बीच बड़ा खुलासा हुआ है कि शहर के कई बड़े लोग विधायक के खिलाफ क्रप्शन केस में सरकारी गवाह बन गए हैं. जो कि रमन अरोड़ा के लिए मुसीबत होंगे।

बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो रमन अरोड़ा के क्रप्शन नेटवर्क की परतें उधेड़ रही है। पिछले तीन साल में रमन अरोड़ा नैक्सेस द्वारा सताए गए लोग अब खुल कर बोल रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि शहर के कई बड़े लोग रमन अरोड़ा के खिलाफ क्रप्शन केस में सरकारी गवाह बन गए हैं।

सरकारी गवाह बनने वालों में मैडिकल प्रोफैशन से जुड़े एक नामवर व्यक्ति तथा एक कोलोनाइजर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में रमन अरोड़ा टीम द्वारा सताए गए कई और लोग क्रप्शन केस में गवाह बनेंगे।

कानूनविद्दों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो विजिलेंस केस को और मजबूती मिलेगी और रमन अरोड़ा की मुसीबत बड़ेगी।

रमन अरोड़ा की खास महिला अफसर अरेस्ट

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम की बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को बटाला से गिरफ्तार किया है।

हरप्रीत कौर ने विधायक रमन अरोड़ा के साथ मिलकर एक बेकरी संचालक से तीन लाख रुपये लिए थे।

हरप्रीत उसके इलाके में तैनात थी। विजिलेंस की टीम अब हरप्रीत द्वारा की गई वसूली व विधायक के साथ लेनदेन का पूरा ब्यौरा खंगालेगी।

इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है, जब वह अमृतसर में तैनात थी। 2021 में हरप्रीत उसके पति प्रथमेश मोहन उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस के आला अधिकारियों के मुताबिक हरप्रीत कौर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने इलाके में तैनात करवा रखा था।

वह रमन के कहने पर लोगों को नोटिस भेजकर तंग परेशान करती थी और बाद में पैसा लिया जाता था।

दुग्गल बेकरी संचालक से भी तीन लाख रुपये वसूले गए थे। हालांकि पहले वह ढाई लाख रुपये लेकर हरप्रीत से मिला था लेकिन बाद में हरप्रीत ने कहा कि विधायक रमन ने तो तीन लाख रुपये मांगे है और पचास हजार और ले लिये।

विजिलेंस कस्टडी में है रमन अरोड़ा

बता दें कि 5 दिन के रिमांड के बाद विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आज विधायक रमन अरोड़ा को अदालत में पेश किया गया।

सरकारी वकील की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने विधायक रमन अरोड़ा का रिमांड चार दिन और बढ़ा दिया।

रिमांड के दौरान अदालत ने रमन अरोड़ा को अपने वकील से मिलने की अनुमति दी है।

—————————————————

ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो

————————————————-

ये भी पढ़ें – 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1