Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़(big announcement by farmers, all tolls in Punjab will be free from Saturday) किसानों द्वारा पंजाब मे संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है।

भारतीय किसान यूनिअन एकता उगराहां ने ऐलान किया है कि शनिवार से दो दिन तक पंजाब के सभी टोल प्लाज़ा फ्री किए जाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रांतीय प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने संगठन की पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक में तीन फैसले लिए।

उगराहां ने एलान किया कि भाकियू द्वारा 17 व 18 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा के सीनियर नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवास के समक्ष धरने लगाए जाएंगे।

पंजाब भर के टोल प्‍लाजा दो दिन के लिए होंगे फ्री

साथ ही 17 व 18 फरवरी को पंजाब भर के टोल प्लाजा पर मोर्चा लगाकर दो दिन के लिए टोल फ्री रखा जाएगा।

24 फरवरी को चंडीगढ़ में भाकियू उगराहां द्वारा लगाए जाने वाले पक्का मोर्चे के प्रोग्राम को मुलत्तवी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच का एलान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर खनौरी व शंभू बार्डर पर डटे किसानों के हक में भारतीय किसान यूनियन उगराहां भी अब संघर्ष के मैदान में हिमायत के लिए उतरेगी।

17 फरवरी की शाम को होगी अंतिम बैठक

इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा से 17 फरवरी की शाम को होने वाली बैठक में अंतिम फैसला लेकर रणनीति बनाएंगे।

उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) व दिल्ली कूच के लिए चले किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को सख्त शब्दों में कहा कि उन्हें दिल्ली कूच से पहले पंजाब के सभी किसान संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा से सांझे तौर पर चर्चा करनी चाहिए थी। सभी की सांझ बेहद जरूरी थी, लेकिन अब भी समय रहते एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

—————————————————————–

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1