Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़(bhagwant mann arvind kejriwal dance in raghav chadha wedding) परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए।

कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है।

इस शाही स्टाइल वाली शादी में पॉलीटिक और नॉन पॉलिटिक लोग पहुंचे थे। दोनों के परिवार वाले और रिश्तेदार भी मौजूद थे।

राघव-परिणीति की शादी में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे हो और जमकर मस्ती करते भी नजर आए।

अब राघव की बारात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवार, भगवंत मान और संजय सिंह नजर आ रहे हैं।

राघव चड्डा संग भगवंत मान ने किया डांस – देखें वीडियो

 

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि राघव चड्ढा की बारात में दुल्हे राजा खुद भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भी उनका साथ दिया।

राघव भांगड़ा करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्समंत्री भगवंगत मान को साथ में डांस करने के लिए कहते हैं, जिसके बाद भगवंत मान आगे आकर उनके साथ डांस करते हैं और फिर उन्हें गले लगा लेते हैं।

इस दौरान सीएम केजरीवाल भी तालियां बजाकर थिरकते दिखते हैं। वीडियो में आप सांसद संजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बारात निकलने से पहले का है।

परिणीति और राघव के स्टाइल ने जीता दिल

बात करें परिणीति और राघव के वेडिंग लुक की तो परिणीति ने आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं राघव चड्ढा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों के कपड़े मैचिंग थे।

परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने जड़ाऊ स्टाइल हैवी ज्वेलरी भी पहनी है। परिणीति के ओढ़नी पर गोल्डन रंगन से राघव लिखा हुआ है।

वहीं वेडिंग वेन्यू पूरी तरह सफेद फूलों से सजा है। इसके बीच परिणीति परी सी नजर आ रही हैं।

कुछ तस्वीरों में परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरें काफी ड्रीमी लग रही हैं।

तस्वीरों में जयमाल और फेरे की रस्में भी देखने को मिल रही हैं। राघव बड़े ही प्यार से परिणीति को हर तस्वीर में थामें नजर आए हैं।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1