Prabhat Times

जालंधर।हंसराज महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती (डा.) एकता खोसला को आर्य समाज विक्रमपुरा की अध्यक्ष चयनित किया गया है। उनका यह चयन सर्वसमति से हुआ है।

उनकी इस नियुक्ति पर डीएवी प्रबंधकर्ती समिति के प्रधान पदमश्री डॉ पूनम सूरी जी ने उन्हें बधाई सन्देश दिया।

अपनी इस नियुक्ति पर प्रिंसिपल डा. एकता खोसला ने कहा कि उनके लिए यह गर्व का अवसर है! आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा आर्यरत्न डॉ. पूनम सूरी जी की अगुवाई में पूरे भारतवर्ष में स्वामी दयानन्द के दिखाए रास्ते पर चलकर कार्यरत है!

उन्ही के निर्देशानुसार आर्य समाज विक्रमपुरा भी समाज के अति आदरणीय महाऋषि दयानंद जी के दिखाए रास्ते पर सदैव सभी को साथ लेकर आगे बढ़ता है तथा आर्य समाज भविष्य में भी महाऋषि षि जी के आशीर्वाद से सामाजिक जिम्मेदारी के साथ काम करता रहेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि आर्य समाज के समृद्ध एवं सहयोगीजनों का उन्हें जैसा बीते समय में साथ मिला है, भविष्य में भी साथ मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी अति सम्मानीय एवं बड़ी है, जिसे समाज के हर वर्ग के सहयोग के साथ वे पूरी तरह से निभाएंगीं।

उनकी इस नियुक्ति पर डी.ए.वी सी.एम.सी के सचिव श्री अजय गोस्वामी, पूर्व प्रधान प्रिंसिपल एस.के अरोड़ा, आर्य समाज विक्रमपुरा के सचिव प्रिंसिपल इंदरजीत तलवाड़ व नैशनल कोर्डिनेटर कॉलेजस डी.ए.वी सी.एम.सी डा. अनूप वत्स ने बधाई दी है। सभी ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल वीणा विलियम्स (महात्मा हंस राज डी.ए.वी कालेज आफ नर्सिग), प्रिंसिपल शिल्पी जेतली (डी.ए.वी इंस्टिट्यूट आफ फिजियोथेरेपी), प्रिंसिपल राकेश शर्मा (साई दास स्कूल), प्रिंसिपल संजीव कुमार (ए.एस हाई स्कूल अलावलपुर), प्रिंसिपल एस. के गौतम (दयानन्द मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल), प्रिंसिपल रविंदर शर्मा एवं श्री राम पाल (साई दास ए.एस सीनियर सेकण्डरी स्कूल), श्रीमती रजनी गुप्ता (लाला जगत नारायण डी.ए.वी मॉडल स्कूल), श्रीमती उपासना (साई दास ए.एस गर्ल्स हाई स्कूल), श्री ओम प्रकाश (डेविएट) श्री रवि मैणी (एच.एम.वी), श्री विनोद महाजन एवं श्री जय प्रकाश भी उपस्थित थे।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel