Prabhat Times
जालंधर। डीएवी कालेज कोआर्डीनेशन कमेटी नॉन टीचिंग पंजाब के तत्वाधान मे दयानंद आर्युवैदिक कालेज, डीएवी इंस्टीच्यूट ऑफ फिजियोथैरेपी एडं रिहैब्लीटेशन एडं महात्मा हंस राज डीएवी इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग के जॉइंट ग्रुप के नॉन टीचिंग इंप्लायज़ ने बताया कि डीएवी सीएमसी ने अगस्त 2025 से पंजाब के लगभग सभी 23 कॉलेज के 500 के करीब कर्मचारियों छठा पे कमिशन दे दिया है, जबकि इन तीन कालेज के लगभग 22 नान टीचिंग कर्मचारियों को छठा पे कमिशन नहीं दिया।
अगस्त 2025 से ही इन 3 कालेज के कर्मचारी डीएवीसीएमसी को पत्र लिख कर निवेदन कर रहे हैं कि इन तीन कालेज के कर्मचारियों को भी छठा पे कमिशन दिया जाए।
इस भेदभाव को देखते हुए तीनों कालेज के नान टीचिंग कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि 7 मार्च डीएवी फिजियोथैरेपी कालेज, 11 मार्च को दयानंद आर्युवेदिक कालेज तथा 17 मार्च को महात्मा हंस राज कालेज ऑफ नर्सिंग के बाहर शांति पूर्व धरना प्रदर्शन किया जाएगा और धरने के कारण होने वाली पढ़ाई और किसी भी तरह के नुकसान की जिम्मेदारी प्रिंसिपल और डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी की होगी।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










