Prabhat Times

जालंधर। सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के मामले में सरकार ने एक आर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने बरनाला में संबंधित थाना के एस.एच.ओ. समेत सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव तबादला कर दिया है।

इसके साथ ही बरनाला लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी. 15 से 20 दिनों में मामले की गहराई से जांच कर रिपोर्ट सबमिट करेगी।

ये जानकारी पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल द्वारा दी गई। आज दोपहर बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल चीमा, हरजोत बैंस के साथ हुई बैठक के बाद चंदन ग्रेवाल ने बताया कि सरकार ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है।

चंदन ग्रेवाल ने बताया कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों पर बर्बरता से लाठीचार्ज को लेकर गंभीर है।

सीएम भगवंत मान द्वारा डीएसपी सतवीर सिंह को पहले ही तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था, और आज बैठक के दौरान बरनाला में संबंधित थाना के एस.एच.ओ. से लेकर सिपाही तक थाना में तैनात सभी कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से किसी और जिला में ट्रांसफर के आदेश दिए हैं।

चंदन ग्रेवाल ने बताया कि सरकार द्वारा एसआईटी. का गठन किया गया है। जिसमें वाल्मीकि समाज की तरफ से एडवोकेट राहुल आदिया भी शामिल होंगे।

एसआईटी में आईजी या डीआईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। चंदन ग्रेवाल ने बताया कि एसआईटी अपनी रिपोर्ट 15 से 20 दिनों में सरकार को सबमिट करेगी।

चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सरकार ने आश्वस्त किया है कि एसआईटी की जांच में जो भी अधिकारी  या कर्मचारी दोषी पाए गए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

30 जुलाई को नहीं है पंजाब बंद की कॉल

उधर, 30 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल को लेकर भी चंदन ग्रेवाल ने स्पष्ट किया है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि 30 जुलाई को समाज की तरफ से कोई बंद की कॉल नहीं है। समाज सरकार द्वारा लिए जा रहे एक्शन से संतुष्ट है।

चंदन ग्रेवाल ने बताया कि पहले भी समाज द्वारा 27 जुलाई यानिकि आज के लिए पंजाब बंद की कॉल नहीं थी।

समाज ने ये फैसला किया था कि अगर सरकार सुनवाई नहीं करती तो सफाई सेवक पंजाब में सफाई व्यवस्था ठप्प करेंगे।

चंदन ग्रेवाल ने कहा कि अब समाज द्वारा 30 जुलाई की किसी भी तरह की कोई पंजाब बंद की कॉल नहीं है। ग्रेवाल ने कहा कि सभी पंजाब वासी एकजुट हैं। वाल्मीकि समाज कतई नहीं चाहता कि किसी भी वर्ग का व्यापार प्रभावित हो।

समाज ने किया सीएम भगवंत मान का धन्यवाद

लाठीचार्ज मामले में सीएम भगवंत मान द्वारा पहले डीएसपी को निलंबित और अब थाना के सभी कर्मचारियों का तबादला कर एसआईटी का गठन किए गया है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि समूह समाज सीएम भगवंत मान का धन्यवाद करता है।

सरकार के साथ बैठक में शामिल हुए ये नेता

पंजाब सरकार के साथ हुई बैठक में कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल चीमा, हरजोत बैंस, प्रिंसिपल सैक्रेटरी घनश्याम थौरी के साथ समाज की तरफ से चंदन ग्रेवाल, विजय दानव (लुधियाना), सुरिन्द्र कल्याण, विनोद बिट्टा, सुरिन्द्र कुमार टौणा, कुमार दर्शन, शशि गिल (अमृतसर), पवन मोहाली, गुलशन बरनाला, रॉबिन (संगरूर) तथा सुनील कुमार नाभा भी शामिल थे।

———————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel