Prabhat Times
चंडीगढ़। (Bank Robbery) चंडीगढ़ के बैंक लूट की बड़ी वारदात की खबर है। चंडीगढ़ के सैक्टर 61 में स्थित स्टेट कॉपरेटिव बैंक (Statge Co-operative Bank) में घुसे लुटेरे गन प्वाईंट पर 10 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए हैं। दिन दिहाड़े हुई वारदात से दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर चंडीगढ़ सैक्टर 61 में स्थित स्टेट कॉपरेटिव बैंक में अपने अकाउंट की डिटेल लेने के बहाने एक युवक घुसा। उसने मॉस्क पहना हुआ था। कैशकाउंटर के निकट जा कर मॉस्क मैन ने बैंक कर्मचारी को गन प्वाईंट पर ले लिया और 10 लाख की नकदी लूट कर फरार हो गया।
दिन दिहा़ड़े गन प्वाईंट पर लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा हाई एलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है बैंक के अंदर एक ही लुटेरा था, बाहर उसके साथ कोई था या नहीं, इसके बारे में जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा बैंक को आने जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- जालंधर से एक औैर Travel Agent फरार!, ठगे गए लोगों का प्रदर्शन
- किसान आंदोलन पर बोले PM मोदी,…खत्म कीजिए आंदोलन, MSP को लेकर कही ये बड़ी बात
- वेब सीरीज़ की ये मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार, करती थी गंदा धंधा
- टिकरी बार्डर पर दो किसानों की मौत, Suicide नोट में लिखी ये बड़ी बात
- Mahindra Thar के इस वेरिएंट में आई खराबी, कंपनी ने लिया ये फैसला
- Cambridge International में हुआ पहला ऑफलाइन ओपन शतरंज टूर्नामैंट
- चक्का जाम खत्म, टिकैत ने दिया केंद्र को इस दिन तक अल्टीमेटम
- किसानों के Chakka Jam के बीच नवजोत सिद्धू ने किया Tweet, कही ये बड़ी बात
- पंजाब में किसानों का चक्का जाम! हाईवे जाम, जब्रदस्त प्रदर्शन
