



Prabhat Times
जालंधर। जालंधर के सैशन जज निरभौ सिंह गिल के तबादला होने के बाद डिस्ट्रिक्ट अटार्नी अनिल कुमार बोपाराए व उनकी टीम द्वारा उनका गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।
बता दें कि बीते दिन हुए तबादलों में जिला एवं सेशन जज निरभौ सिंह गिल का फतेहगढ़ साहिब ट्रांसफर हुआ।
सैशन जज निरभौ सिंह गिल के सम्मान में विदायी पार्टी डीए अनिल कुमार बोपाराय द्वारा दफ्तर में की गई।
विदाई पार्टी में सैशन जज निरभौ सिंह गिल के साथ सीजेएम सुशील बोध, सीजेएम राहुल आजाद, सीजेएम (एनआरआई) मीनाक्षी गुप्ता तथा एसीजेएम हरप्रीत कौर भी शामिल हुए।
डीए अनिल कुमार बोपाराए,डीए (एडमन) रवि सरीन, डीडीए (लीगल) मनीत दुग्गल, डीडीए (लीगल) अरविंद सहाय, डीडीए सतनाम सिंह व अन्यों द्वारा सैशन जज निरभौ सिंह गिल को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।
———————————————————
ये भी पढ़ें
राघव चड्डा BJP में शामिल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक भी हैं साथ
——————————————————


————————————–






