Prabhat Times

जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ समर कैंप 2026 का आयोजन किया गया।

कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों में भारी उत्साह, रचनात्मकता एवं सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, खुशी और ऊर्जा से गूंज उठा, जहाँ विद्यार्थियों ने विभिन्न रोचक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों ने कुकिंग विदाउट फायर तथा मैकडॉनल्ड्स मेकिंग एक्टिविटी जैसी मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

छात्रों ने इस कैंप में वाटर पार्क जाकर मस्ती की, इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, टीमवर्क और छुपी प्रतिभाओं को निखारा तथा अपने मित्रों के साथ यादगार पल बिताए।

दिन को और भी खास बनाने के लिए विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को स्वादिष्ट ठंडी आइसक्रीम भी वितरित की गई, जिससे बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई।

ग्रुप वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा एवं स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती दिवप्रीत कौर ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की तथा उन्हें इसी प्रकार सीखने, खोजने और आनंदपूर्वक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel