


Prabhat Times
जालंधर। (Ashwani Sharma, President BJP Punjab) भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जालंधर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा का बड़ा ब्यान सामने आया है। अश्वनी शर्मा ने पंजाब विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी से गठजोड़ की संभावनाओं दरकिनार करते हुए दावा किया है कि भाजपा अपने दम पर राज्य की 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।
भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आज जालंधर में थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अश्वनी शर्मा के साथ पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी भी मौजूद रहे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पिछले समय में कोरोना के कारण वे कार्यकर्ताओं से नहीं मिल पाए थे। अब अनलॉक होने के पश्चात वे हर जिला, हर हल्का में अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। एक सवाल के जवाब में अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। केजरीवाल ने हर महिला को 1000 रूपए देने का ऐलान किया है, लेकिन जमीनी हकीकत उन्हें नहीं पता। उन्हें ये नहीं पता कि पंजाब में महिलाएं कितनी हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में घोषणाएं सबी कर रहे हैं, लेकिन जनता को उनसे पूछना चाहिए कि वे ये वायदे पूरे कैसे करेंगे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम न लिए बगैर अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में राज्य का हाल सभी के सामने हैं। लेकिन इन हालातों के लिए सिर्फ एक व्यक्ति को दोषी ठहराना सही नहीं है। कांग्रेस ने एक आदमी को साईड किया है, लेकिन बाकी टीम तो वही है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब अंगुली पर खून लगाकर शहीद कहलवाना चाहती है। नवजोत सिद्धू के बारे में अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अंर्तकलह से जूझ रही है। कांग्रेस को ओपोज़िशन की जरूरत नहीं। नवजोत सिद्धू के ब्यान ही कांग्रेस के अंदरूनी हालात उजागर करते हैं।
“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें
- यात्री ध्यान दें, अब बिना टिकट भी कर सकेंगे Train में सफर
- डीज़ल कारों को लेकर Maruti Suzuki का बड़ा ऐलान
- सरकार का बड़ा फैसला! इस दिन से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
- Share Market धड़ाम, एक दिन में निवेशकों के डूबे इतने लाख करोड़
- पंजाब में केजरीवाल ने शिक्षकों के लिए किया बड़े ऐलान
- अरविंद केजरीवाल ने पंजाबी महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान
- पंजाब की जनता को CM चन्नी एक और बड़ा तोहफा
- Airtel यूजर्स को तगड़ा झटका, मंहगे हुए रिचार्ज प्लान्स
- कमल पाल होंगे जालंधर के नए DPRO