Prabhat Times

  • एक अगस्त को ही कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे से नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 होगा- केजरीवाल
  • पुलिस ने पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पर बुकिंग कैंसिल करने का दबाव बनाया, अब हमें परमिशन लेने को कह रही- केजरीवाल
  • इंडोर गतिविधियों की परमिशन लेने की कोई जरूरत नहीं, फिर भी हमें पुलिस की धमकी दी जा रही है- केजरीवाल
  • प्रधानमंत्री को ई-20 तो वापस लेना ही पड़ेगा, शांति से वापस ले लें, नहीं तो जनता इसे वापस करवा लेगी- केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 को रोकने की कोशिश कर रही मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी पुलिस के दम पर 1 अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाले इस टाउनहॉल को रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन एक अगस्त को ही 12 बजे से नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 होगा। उन्होंने बताया कि कॉन्स्टिट्यूशन में पैसे जमा हो गए, बुकिंग की रसीद कट गई, अब पुलिस क्लब से बुकिंग रद्द करने को कह रही है।

जब क्लब ने मना कर दिया तो पुलिस हमें परमिशन लेने के लिए कह रही है। जबकि इंडोर गतिविधियों की परमिशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ई-20 तो वापस लेना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री इसे शांति से वापस ले लें, नहीं तो जनता इसे वापस करवा लेगी।

‘‘आप’’ मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने घोषणा की थी कि हम आगामी शनिवार को ई-20 के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल करेंगे, लेकिन वहां पुलिस पहुंच गई।

मोदी जी ने टाउन हॉल शुरू होने से पहले ही हार मान ली है और पुलिस के जरिए इसे रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं।

पहले पुलिस कॉन्स्टिट्यूशन क्लब वालों के पास पहुंची और कहा कि इन्हें परमिशन या अप्रूवल मत दो।

क्लब वालों ने बताया कि उन्होंने अप्रूवल दे दिया है, पैसे जमा हो गए हैं, रसीद कट गई है और बुकिंग हो चुकी है।

पुलिस के बुकिंग कैंसिल करने को कहने पर उन्होंने मना कर दिया। फिर पुलिस हमारे पास आई और कहने लगी कि परमिशन लो।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक इस देश में इंडोर एक्टिविटी की कभी कोई परमिशन नहीं ली गई।

मैं प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि यह बता दें कि किस चीज की परमिशन लेनी है, क्या खाने, पीने, नहाने और सोने की भी परमिशन लेनी है?

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि पुलिस की यह धमकी मत दो। जनता ने दिखा दिया है कि वह मोदी जी की पुलिस से नहीं डरती।

मोदी सरकार ज्यादा से ज्यादा डंडा ही तो मारेगी या जेल ही तो भेजेगी, सरकार यह सब करके देख चुकी है, लेकिन इस देश की जनता नहीं मानती।

प्रधानमंत्री जी को ई-20 वापस लेना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी इसे शांति से वापस ले लो, नहीं तो जनता इसे वापस करवा लेगी।

———————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel