Prabhat Times
- पंजाब में बीजेपी शासित गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी व दिल्ली से आ रहा 80 फीसद नशा- केजरीवाल
- पूरे भारत में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आ रहे नशे को रोकने की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार की है- केजरीवाल
- 30 साल से गुजरात में सरकार चला रही भाजपा नशा रोकने में नाकाम है या रोकना ही नहीं चाहती – केजरीवाल
- क्या बीजेपी ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर देश भर में नशे को बढ़ावा देना चाहती है?- अनुराग ढांडा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को अपने शासित राज्यों में नशा को खत्म करने के लिए पंजाब की “आप” सरकार से सीख लेने की नसीहत दी है, ताकि पूरे देश में फैल रहे नशे पर लगाम कसी जा सके।
उन्होंने कहा कि कभी पंजाब में पाकिस्तान से 80 फीसद नशा आता था, जिसे पंजाब सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लगाकर काबू कर लिया लेकिन अब बीजेपी शासित गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और दिल्ली से पंजाब में 80 फीसद नशा आ रहा है।
सबसे ज्यादा नशा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आ रहा है, जिसे रोकने की जिम्मेदारी बीजेपी की केंद्र सरकार की है लेकिन बीजेपी इसे रोकने में नाकाम है या फिर रोकना ही नहीं चाहती है।
2022 में जब हमारी सरकार बनी थी तो 80 फीसद ड्रग्स पाकिस्तान से आती थी। “आप” सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लगाकर पाकिस्तान से आने वाली ड्रग्स पर काबू किया। आज केवल 20 फीसद ड्रग्स पाकिस्तान से आती हैं।
आज 80 फीसद ड्रग्स बीजेपी शासित राज्यों गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, दिल्ली से आ रही हैं।
बीजेपी अपने राज्यों में नशे का धंधा रोकने में नाकाम रही है या रोकना नहीं चाहती? गुजरात में तीस साल से इनकी सरकार है और नशे का सबसे ज़्यादा धंधा वहाँ है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से नशा भारत आता है जिसको रोकने की ज़िम्मेदारी केंद्र की बीजेपी सरकार की है। और इनकी बेशर्मी देखिए।
पंजाब में ये लोग नशे के ख़िलाफ़ यात्रा निकाल रहे हैं। पंजाब से सीखो। “आप” से सीखो और अपने राज्यों में भी नशा ख़त्म करो। हर बात में राजनीति मत करो।
उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि पंजाब में 80 प्रतिशत ड्रग्स बीजेपी शासित राज्यों से आ रही है।
ये सप्लाई क्यों नहीं रोकी जा रही? क्या बीजेपी ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर देश में नशे को बढ़ावा दे रही है?
—————————————————————————–


————————————–










