Prabhat Times

जालंधर। (Arvind Kejriwal did a road show in favor of Dinesh Dhal in Jalandhar North) दिल्ली के सी.एम. और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जालंधर नार्थ से प्रत्याशी दिनेश ढल्ल के समर्थन में रोड शो किया।
अरविंद केजरीवाल ने जनता से वोट अपील तो की ही लेकिन साथ ही दिनेश ढल्ल के साथ उमड़ी युवाओं की भीड़ देख कर खुशी व्यक्त की।
बता दें कि जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश ढल्ल द्वारा पिछले कुछ दिनों में ही विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती के रूप में उभरे हैं। रोड शो के दौरान युवाओं का उत्साह देख कर अरविंद केजरीवाल ने भी दिनेश ढल्ल को प्रोत्साहित किया।
दिनेश ढल्ल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सिर्फ नाम ही आम आदमी नहीं बल्कि सही मायने में ये पार्टी आम आदमी की है। इस पार्टी में नेता नहीं बल्कि जनसेवक ही हैं।
दिनेश ढल्ल ने कहा कि आज भी अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान जनहित में दिन राहत मेहनत करते नज़र आते हैं।दिनेश ढल्ल ने जनता से वोट अपील की है।

ये भी पढ़ें