Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (arvind kejriwal  bhagwant mann 13 schools of eminence to punjab) आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना से 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा से ही गरीबी दूर की जा सकती है। वहीं, CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का पहला ऐसा सरकारी स्कूल होगा, जिसमें स्विमिंग पूल की सुविधा होगी।

13 सीट से मान के 13 हाथ बन जाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हमने चोरी बंद कर दी है। हम नहीं कहते कि खजाना खाली है।

दिल्ली में उन्हें परेशान किया जा रहा है। पंजाब में गवर्नर उन्हें परेशान करते हैं, लेकिन हम लड़ रहे हैं।

हमें पंजाब में 13 सीटें दे दीजिए। ये 13 सीटें भगवंत मान के 13 हाथ बन जाएंगे। 13 हाथ पंजाब से आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचाएंगे।

यदि इस स्कूल को प्राइवेट सेक्टर में रखते तो उसकी फीस 10 से 15 हजार रुपए होती।

इस स्कूल में मजदूर, रिक्शा चालक, प्लंबर के बच्चे पढ़ेंगे। सरकारी स्कूलों की हालत सुधरने के बाद अब छात्रों में विश्वास बढ़ रहा है।

वह खुलकर कह रहे है कि वह डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते हैं। बच्चों ने सपने देखने शुरू कर दिए है। बच्चों ने बातचीत में कहा कि पूरे पंजाब में ऐसा स्कूल नहीं है जो इतना बढ़िया बना हो।

वह हर सप्ताह पंजाब आते हैं। पंजाब में दो-दो सीएम स्कूलों में घुमकर उसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब के मोहल्ला क्लीनिकों में दो-दो सीएम जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करने में जुटे हैं।

शिक्षा के जरिए ही हम देश की गरीबी दूर कर सकते हैं। पंजाब के हर कोने में अब मोहल्ला क्लीनिक हैं।

हम राजनीति काम करते हैं – सीएम मान

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में पिछले दो साल से शिक्षा क्राति शुरू हुई है। अब इंद्रापुरी में स्कूल ऑफ एमिनेंस का शुभारंभ हुआ।

स्कूल में शानदार क्लास रूम, लैब, स्वीमिंग पूल, ग्राउंड, उम्दा स्टाफ है। बच्चे निजी स्कूलों से यहां आए हैं।

वहां पर उनको बेहतर सुविधाएं नहीं मिलती थीं। ये स्कूल बनने दिल्ली से शुरू हुए थे और अब पंजाब में भी बन रहे हैं।

आप आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। जाति या नफरत की राजनीतति नहीं करती।

लुधियाना की शान को वापस लाना है। दिल करता है कि मैं फिर से पड़ने लगूं।

हम तो बोरी लेकर स्कूल जाते थे लेकिन यहां बच्चों का लक्ष्य तय है कि क्या बनना है?

अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूलों में हमें दिखाया जाता है लेकिन होता कुछ नहीं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इसे लेकर काफी मेहनत की है।

आम आदमी पार्टी ने चुनावों में गारंटियां दी थीं, उनको पूरा कर रहे हैं। पिछले दिनों होटल सुखविलास बनाने में फंड का दुरपयोग किया गया।

ऐसे कई घोटाले हैं। सभी का पर्दाफाश किया जाएगा और यह पैसा जनता के उत्थान में लगाया जाएगा। अब विपक्षी भी संकल्प पत्र की बजाय गारंटी दे रहे हैं। साफ है कि वे भी हमारे पीछे लगे हैं।

प्राइवेट स्कूलों से अब हटकर परिजन छात्रों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवा रहे है।

NEET और JEE की क्लासेज तक सरकारी स्कूलों में लगनी शुरू हो गई हैं। आज कुल 13 स्कूलों का उद्घाटन हुआ है। कल 165 क्लीनिक का उद्घाटन किया है।

मान बोले- मॉडर्न सुविधाओं से लैस स्कूल

सीएम भगवंत मान ने बताया कि चंडीगढ़ रोड स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉडर्न सुविधाओं से लैस है।

इस स्कूल में 22 क्लास रूम बनाए गए हैं। प्रिंसिपल के लिए कमरा व स्टाफ रूम तैयार किया गया है। साइंस की 4 लैब के अलावा एक कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है।

पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लॉन टेनिस, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के ग्राउंड भी तैयार किए गए हैं।

देखें सीएम द्वारा जारी वीडियो

 

————————————————–

जालंधर में ओलावृष्टि –  देखें वीडियो

—————————————————————————-

वीडियो – संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

————————————————————————

खबर ये भी हैं…

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1