Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (anyone who opposes bjp is brasnded anti-nationcal nowadays – CM) सीएम भगवंत मान ने कहा कि देश में हालात बहुत दुखद हो गए हैं क्योंकि किसी भी पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ कोई प्रचार या विचार व्यक्त करने पर अब उसे राष्ट्र विरोधी घोषित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही हास्यास्पद है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ऑपरेशन सिंदूर पर उनके बयान पर कहा है कि वे पाकिस्तान की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिट्टू ने ऐसे तर्कहीन बयान दिए हैं, जबकि दिल्ली में बैठे उनके आका बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।
भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री यह भूल गए हैं कि उनकी अपनी पार्टी हर घर में सिंदूर भेजने के अपने फैसले से पीछे हट गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का रवैया अनावश्यक और अनुचित है और यह देश हित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के इतिहास में पहली बार कोई सरकार अपने नामित व्यक्तियों को दुनिया भर में भेज रही है ताकि सभी को यह बताया जा सके कि वे युद्ध में विजयी हुए हैं।
भगवंत मान ने कहा कि जीत के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं होती क्योंकि जीत खुद बोलती है।
प्रदेश के एक यूट्यूबर की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सोशल मीडिया चैनलों को केंद्र सरकार नियंत्रित करती है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के ध्यान में कोई भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि आती है, तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाती है।
भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि देश के खिलाफ अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जा सकता और उनके खिलाफ नजीर बनने वाली कार्रवाई की जाती है।
—————————————————
ये भी पढ़ें –
- CM Mann कैबिनेट में बड़ा फैसला! पंजाब के कारोबारियों को दी ये बड़ी राहत
- Operation Sindoor पर बड़ा खुलासा
- बिजली बिलों को लेकर आई ये बड़ी खबर
- Income Tax ने ITR फाइलिंग में किए ये बड़े बदलाव
- CM भगवंत मान कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला! SC परिवारों को दी ये बड़ी राहत
- MLA क्रप्शन केस में बड़ा खुलासा – इस कमर्शियल प्रोपर्टी में इनवेस्ट की करोड़ों की Black Money
- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के से ‘आप’ की तलाश खत्म, आप जॉइन करेंगे नितिन कोहली
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला