Prabhat Times
नई दिल्ली। (dog-hen fight) अपने से ताकतवर व्यक्ति का सामना करने मुश्किल में आती हैं लेकिन हौसला, जुझारूपन और आत्मविश्वास हो तो व्यक्ति हारती हुई बाजी को पलट भी सकता है। यह बात केवल मनुष्यों पर ही लागू नहीं होती बल्कि पशु-पक्षी और जानवरों पर भी लागू होती है।
सोशल मीडिया पर एक मुर्गे और कुत्ते की लड़ाई का एक ऐसी ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मुर्गे के जुझारूपन के आगे कुत्ते को अपनी हार मानकर वहां से भागना पड़ता है।
मुर्गे के हौसले के आगे कुत्ता हुआ पस्त
इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने पोस्ट किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अवनीश ने लिखा है, ‘बस आत्मविश्वास और धैर्य के साथ सामना कीजिए, गेम कभी भी बदल सकता है।’ दरअसल इस वीडियो में एक घर के बाहर एक मुर्गे और कुत्ते के बीच लड़ाई होनी शुरू होती है।
हार मान भाग गया कुत्ता
लड़ाई की शुरुआत में कुत्ता मुर्गे पर भारी पड़ता है। बावजूद इसके मुर्गा अपनी हार नहीं मानता, वह हौसले के साथ कुत्ते के साथ लड़ता है। मुर्गे के जुझारूपन के आगे कुत्ते को अपनी हार स्वीकार करनी पड़ती है। आखिरकार कुत्ते को वहां से भागना पड़ता है। मुर्गे को दूर तक कुत्ते को दौड़ाते हुए देखा जा सकता है।
देखें Video
बस ‘आत्मविश्वास’ और ‘धैर्य’ के साथ सामना कीजिए. ‘गेम’ कभी भी बदल सकता है.👌👍 pic.twitter.com/n2aDWuZ9E0
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) February 8, 2021
ये भी पढ़ें
- न्याय मोर्चा, शिव सेना समाजवादी ने दढ़े सट्टे के अवैध धंधे के खिलाफ खोला मोर्चा
- Red Fort Violence:जालंधर के पड़ौसी जिला में पुलिस की रेड
- WhatsApp की होगी छुट्टी!भारत में आ रहा है मेड इन इंडिया App
- कर्मचारियों को हफ्ते में मिलेंगी 3 दिन छुट्टी! ये है सरकार का प्लान
- लाल किले तक पहुंचने के प्लानिंग को लेकर Deep Sidhu का बड़ा खुलासा
- CM केजरीवाल की बेटी से Online फ्राड, खाते से उड़ गए इतने पैसे
