Prabhat Times
जालंधर। (Akali Leader HS Walia, close to Sukhbir Badal, gets relief from court, charges against MLA Balkar Singh) शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल के करीबी युवा अकाली नेता एच.एस. वालिया पर जमीन कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज करने का मामला तूल पकड़ गया है।
अदालत से राहत मिलने के पश्चात सुखबीर के करीबी एच.एस. वालिया एक दम से एक्शन में आ गए हैं। एच.एस. वालिया ने पुलिस पर तो निशाना साधा ही, साथ ही उन पर दर्ज झूठे केस के पीछे साजिश का आरोप आम आदमी पार्टी के करतारपुर विधानसभा हल्का से विधायक बलकार सिंह पर लगाया है।
एच.एस. वालिया का दावा है कि उनके खिलाफ केस एम.एल.ए. बलकार सिंह के कहने पर डीएसपी करतारपुर सुरिन्द्र धौगड़ी ने दर्ज करवाया।
युवा अकाली नेता एच.एस. वालिया का कहना है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
एच.एस. वालिया का कहना है कि सारा घनटाक्रम राजनीति से प्रेरित है। वालिया ने बताया कि जिस दिन का घटनाक्रम बताया जा रहा है वे उस दिन करतारपुर थे। जिस समय का घटनाक्रम एफ.आई.आर. में लिखा गया है वे उस समय पार्षद निम्मा के दफ्तर बैठे हुए थे।
जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है और पुलिस इस बारे में कॉल डिटेल भी चैक करवा सकती है। सीसीटीवी फुटेज वे जालंधर देहात के एस.एस.पी. को भेज चुके हैं।
वालिया ने दावा किया कि एंटीसैपेटरी बेल के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी को फटकार तक लगाई। क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा जिस जगह पर कब्जे की बात कही जा रही है, दरअसल में जांच अधिकारी उक्त जगह की मालिकी तक अदालत में साबित नहीं कर पाए।
एच.एस. वालिया ने खुलेआम कहा कि सारा मामला राजनीति से प्रेरित है। वालिया का दावा है कि विधायक बलकार सिंह के कहने पर डीएसपी सुरिन्द्र धोगड़ी ने केस दर्ज किया है। वालिया ने सारे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

डियूटी पर कम MLA के साथ ज्यादा नज़र आते हैं DSPएच.एस. वालिया द्वारा विधायक बलकार सिंह की विभिन्न कार्यक्रमों की तस्वीरें जारी की।तस्वीरों में विधायक बलकार सिंह के साथ डी.एस.पी. सुरिन्द्र धौगड़ी सादे कपड़ों में कभी सम्मान समारोह में तथा कभी अरविंद केजरीवाल का हैप्पी बर्थडे मनाते साफ नज़र आ सकते हैं।

एच.एस. वालिया ने कहा कि डीएसपी धौगड़ी दफ्तर में या डियूटी पर कम और बलकार सिंह के साथ ज्यादा नज़र आते हैं।
वालिया का आरोप है कि सरकारी अधिकारी डीएसपी धौगड़ी एम.एल.ए. के हाथों की कठपुतली बन चुका है।

आरोप बिल्कुल निराधार – एमएलए बलकार सिंह

Balkar Singh winner AAP candidate from Kartarpur constituency
करतारपुर विधानसभा हल्का के विधायक बलकार सिंह ने आरोपों को गल्त बताया है। एमएलए बलकार सिंह ने कहा कि घटनाक्रम उनके विधानसभा हल्का में आता है।
उन्हें तो केस दर्ज होने की जानकारी भी तब मिली जब केस दर्ज हो चुका था। जिन लोगो की जमीन पर कब्जे हुआ वे उनके पास आए थे।
उन्होने पुलिस प्रशासन को कानून मुताबिक निष्पक्ष कार्रवाई के लिए कहा था।एच.एस. वालिया द्वारा उन पर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार हैं।

ये है मामला

बता दें कि चार दिन पहले एच.एस. वालिया, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा समेत चार लोगों के खिलाफ थाना मकसूदां पुलिस ने बीते दिन जमीन पर कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज किया था।
आरोप लगाया कि गया कि जमीन पर कब्जा किया और 8 सीसीटीवी कैमरे, डी.वी.आर. भी चोर करके ले गए।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14