Prabhat Times
Amritsar अमृतसर। (akali councilor murder encounter of murderer amritsar police) अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। ये एनकाउंटर झबाल रोड पर किया गया।
तीन हत्यारों मे से एक के टांग पर गोली लगी है, उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जबकि दो को अरेस्ट कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बीते दिन सुबह अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर द्वारा की गई जांच में कुछ ही देर बाद आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई।
आज सुबह पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक हत्यारोपी की टांग पर गोली लगी और बाकी दो को मौके पर अरेस्ट कर लिया गया।
ये है मामला
बाइक पर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की: रविवार की दोपहर जंडियाला नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 से पार्षद हरजिंदर सिंह छेहर्टा इलाके में पहुंचे थे।
वे अपने कुछ साथियों के साथ गुरुद्वारा के बाहर खड़े थे कि इतने में बाइक पर हमलावर आए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
फायरिंग करने के बाद बाइक पर ही हमलावर भाग गए। इसके बाद साथियों ने हरजिंदर को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उनको 3 गोलियां लगीं थीं।
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला