Prabhat Times
जालंधर। कृषि कानूनों को लेकर किरकिरी जेल रही भाजपा के लिए एक और बुरी खबर है।कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस ने भाजपा (BJP) के ट्रांसपोर्ट सैल, पंजाब के अध्यक्ष अजय जोशी (Ajay Joshi) को 6 पेटी अवैध शराब (illicit liquor) सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ एक्साईज़ एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है।
जालंधर कैंट के ए.सी.पी. मेजर सिंह ने बताया कि परागपुर चौकी इंचार्ज एस.आई. सुरिन्द्रपाल सिंह ने गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी के दौरान कार को रोका। जांच के दौरान कार में 6 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। ए.सी.पी. मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कार चालक भाजपा नेता अजय जोशी पुत्र तारा चंद वासी मकान नंबर 261, हरनामदासपुरा, जालंधर को गिरफ्तार किया।
आरोपी चालक की कार से कुल 6 पेटी शराब मिली है। जिसमें से 2 पेटी ब्लैंडर प्राईड, 2 पेटी 100 पाईपर तथा 2 पेटी वैट-69 की बरामदगी हुई है। ए.सी.पी. मेजर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फिलहाल यही तथ्य सामने आई है कि अजय जोशी लुधियाना से शराब लाकर जालंधर में बेचता था। जांच की जाएगी कि अजय जोशी लुधियाना से किस शराब ठेके से सस्ती शराब लाकर यहां बेच रहा था।
उधर, अजय जोशी की शराब के साथ गिरफ्तारी से राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मचा हुआ है। अजय जोशी लंबे अर्से से भाजपा से जुड़ा हुआ है और भारतीय जनता पार्टी के ट्रांसपोर्ट सैल का पंजाब प्रधान भी रहे हैं। चर्चा है कि अजय जोशी शुरू से ही राजनीतिक स्टेज से नशे के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। अजय जोशी का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ खासी नज़दीकीयां हैं। इस बीच पता चला है कि अजय जोशी को पार्टी ने चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी दी हुई थी।
ये भी पढ़ें
- Budget 2021-सिर्फ बुर्जुगों को राहत, पैट्रोल, मोबाइल होंगे मंहगे!, जानें क्या सस्ता-क्या महंगा
- Kapil Sharma दूसरी बार बने पापा, गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म
- जालंधर में पुजारी पर फायरिंग के मामले में सामने आया ये बड़ा ऐंगल!
- महापंचायत खत्म,किसानों ने किया ये फैसला
- Delhi में इज़रायल दूतावास के निकट Blast
- Farmer Protest! Haryana के इन जिलों में भी Internet सेवा बंद
- सिंघू बॉर्डर पर हंगामा, SHO पर तलवार से हमला, लाठीचार्ज, देखें Video
- जालंधर के इन ईलाके में Delhi पुलिस की रेड
- सिंघू बॉर्डर पर हंगामा, SHO पर तलवार से हमला, लाठीचार्ज, देखें Video
- दिल्ली हिंसा को लेकर पुलिस का पंजाब में बड़ा एक्शन
- सरकार के लिए एक और मुसीबत!अन्ना हजारे ने किया ये एलान
- लुकआऊट नोटिस पर भड़के कैप्टन अमरेंद्र सिंह, कही ये बड़ी बात
- पंजाब के इस पुलिस अधिकारी के बेटे ने मचाई Music Industry में सनसनी
