Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (How did king maker Nitin Kohli enter active politics, read the inside story) कई दशकों से पर्दे के पीछे रहकर राज्य में कई विधायक, मेयर, मंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नितिन कोहली आखिर सक्रिय राजनीति में कैसे आ गए? ऐसे क्या हालात बने कि नितिन कोहली को राजनीति में आना पड़ा?
सरकार चाहे किसी भी राजनीतिक दल की हो, हमेशा किंग मेकर की भूमिका में रहे नितिन कोहली का सक्रिय राजनीति में आने का किस्सा काफी रोमांचक है। नितिन कोहली सक्रिय राजनीति में आ गए।
नितिन कोहली ने आज दोपहर मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में आप जॉइन कर ली। नितिन कोहली को जानने वाले हर कोई हैरान परेशान है कि आखिर किंग मेकर ने इस भूमिका मे कैसे आ गए।
प्रभात टाइम्स को इस रोमांचक किस्से की जानकारी मिली है। ऐसे हुई राजनीति रोमांचक…
बता दें कि विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार में फंसने के कारण पार्टी का तो नुकसान हुआ ही साथ में वोटर भी पार्टी से दूर हो गया। ऐसी स्थिति में अरविंद केजरीवाल इस असमंजस की स्थिति लेकर काफी चिंतित थे।
अरविंद केजरीवाल चाहते थे कि कोई ऐसा चेहरा लाया जाए, जो पार्टी की धूमिल छवि से उभार लाए। हालांकि जालंधर में आप से जुड़े कई चेहरे लगातार लॉबिंग कर रहे थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल को चेहरा तो चाहिए था लेकिन बिल्कुल बेदाग और विनिंग। जो पब्लिक में ऐसी अलग पहचान रखता हो।
इसलिए अरविंद केजरीवाल हर पल इस विषय पर मंथन कर रहे थे। अचानक मंगलवार की शाम अरविंद केजरीवाल की खोज नितिन कोहली तक आकर रूक गई।
अरविंद केजरीवाल को इस असमंजस से निकालने के लिए लवली ग्रुप की अहम भूमिका रही। मंगलवार दोपहर बाद नितिन कोहली जालंधर में ही अपनी फैक्ट्री में मौजूद थे।
इसी बीच उनके फोन की घण्टी बजी और उन्हें राजनीति में आने की ऑफर दे दी गई। लेकिन नितिन कोहली ने फौरन ही इससे इंकार कर दिया।
लेकिन उन्हें तुरंत दिल्ली आने के लिए कहा गया। उन्हें कहा गया कि अरविंद केजरीवाल खुद उन्हें मिलना चाहते हैं। इस पर नितिन कोहली मना नहीं कर पाए और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
अरविंद केजरीवाल से मिलने तक नितिन कोहली ने राजनीति में आने के लिए यैस नहीं की। लेकिन बंद कमरे में 3-4 लोगों के बीच हुई मीटिंग के बाद सब नितिन कोहली को मनाने में कामयाब हो गए।
राजनीति के इस रोमांचक एपीसोड की सबसे अहम बात ये रही कि इस बड़े फेरबदल की भनक आप की पंजाब के एक दो बड़े नेताओं को छोड़कर किसी को भी नही थी।
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के से ‘आप’ की तलाश खत्म, आप जॉइन करेंगे नितिन कोहली
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला