Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली। (Actor or ddmk chief vijaykant death) तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता विजयकांत का निधन हो गया है।

वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे।

अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक, विजयकांत को 20 नवंबर को एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, विजयकांत को निमोनिया की याकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

इसके बाद से ही वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।

इससे पहले इसी महीने वे अस्पताल से घर लौटे थे। विजयकांत का सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था।

वे काफी लंबे समय से इससे पीड़ित थे। ऐसे में कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था।

71 साल के विजयकांत फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

विजयकांत की फिल्मी करियर भी जबरदस्त था। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब 154 फिल्मों में अभिनय किया है।

इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की।

वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1