Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (accident pathankot chowk jalandhar 2 died, 2 injured) महानगर जालंधर के पठानकोट चौक में बड़ा हादसा हुआ है।

देर रात तेज रफ्तार जीप ने सड़क किनारे सो रहे चार लोगों को कुचल दिया।

जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने जीप चालक को हिरासत में ले लिया है।

समाचार लिखे जाने तक मृतकों या घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।

जानकारी के मुताबिक देर रात बलैरो जीप पठानकोट रोड़ की तरफ से जालंधर की तरफ आ रही थी।

पठानकोट चौक के पास तेज रफ्तार बलैरो ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंद दिया।

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना नंबर 8 के एसआई बलबीर सिंह ने

जाथाना नंबर 8 के एस.आई. बलजीत सिंह ने बताया कि बलैरो जीप पठानकोट रोड़ की तरफ से जालंधर की तरफ आई। चौक के निकट आते ही अनियंत्रित बलैरो जीप ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर जा चढ़ी।

तेज रफ्तार जीप ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंद दिया। थाना नंबर 8 के एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीप बहुत तेज थी।

एसआई बलजीत के मुताबिक जीप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दो लोगों की मौत हो गई है और दो की हालत गंभीर है।

एसआई. बलजीत का कहना है कि फिलहाल मृतकों या घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

जीप चालक पुलिस की गिरफ्त में है। उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

———————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1