Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ। (aap start lok sabha election campaign punjab आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को पंजाब में चुनावी कैंपेन का आगाज कर दिया है।

मोहाली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ‘ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ (संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान) का नारा दिया गया।

संसद च वी भगवंत मान, पंजाब खुशहाल ते वदेगी शान

सीएम ने कहा कि पार्टी में स्लोगन में उन्हें स्थान देकर उनका मान बढ़ा दिया है।

संसद च वी भगवंत मान, पंजाब खुशहाल ते वदेगी शान… इस स्लोगन के साथ उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।

केजरीवाल व सीएम मान ने कैंपेन किया लांच

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब से उनकी पंजाब में सरकार बनी है, तब से वह काम कर रहे हैं। लेकिन आज ऑफिशियल इस मुहिम का आगाज कर रहे है।

सीएम भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक सफर के बारे में मंच से बताया।

सीएम ने नारे में उनका नाम आने पर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है।

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को पंजाब के लिए उन्हें 13-0 से जिताने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP सरकार गिराने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं।

अगर उन्हें जीता देंगे तो सीएम भगवंत मान के लिए ये 13 सीटें 13 हाथ होंगे। फिर पंजाब की खुशहाली को कोई रोक नहीं सकता।

CM भगवंत मान ने कहा- नारे में उनका नाम आने से उनकी जिम्मेदारी अब बढ़ गई है।

इस कैंपेन के साथ 2 सालों में AAP सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है।

इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

पंजाब सरकार जीरो बिल, घर-घर रोजगार मुहिम, आम आदमी क्लीनिक, हर खेत नहरी पानी व भ्रष्टाचार मुहिम को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में चुनावी मुहिम में शामिल करेगी।

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के रोके गए रूरल डेवलपमेंट फंड के मामले को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। इस बार राज्य में चुनावी मुहिम पूरी तरह से सीएम भगवंत मान के हाथ में रहेगी।

पंजाब की सरकार गिराने की कोशिश

केजरीवाल ने कहा कि अब पंजाब की सरकार की गिराने की कोशिश की जा रही है। भगवंत मान अकेला लड़ रहा है।

ऐसे में आप सहयोग करे। जब पंजाब के 13 एमपी जाकर आपकी आवाज संसद में उठाएंगे तो देख क्या होता है।

पहले भी आपने 13 सांसद चुनकर भेजे थे, लेकिन उन्होंने वहां पर कोई आवाज नहीं उठाई। जब भी जरूरत पड़ी तो वे मटरगश्ती कर रहे थे।

वे काम के लिए वोट मांग रहे है। हमें गाली गलौच व भ्रष्टाचार नहीं आती है। दूसरी पार्टी वाले कह रहे है कि हमारी 370 सीटें आ रही है। उन्हें आपकी वोट नहीं चाहिए। मैं आपके लिए दिल्ली से वोट लेने आया हूं।

केजरीवाल ने पंजाब की तरक्की के लिए मांगी पंजाब की 13 सीटें

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए उन्हें यह 13 सीटे चाहिए।

केंद्र ने पंजाब के हक के आठ हजार करोड़ रोक लिए है। जो भी हम काम करते है, उसमें गवर्नर टांग अड़ा रहा है। 26 जनवरी के कार्यक्रम से पंजाब की झांकियां निकाल दी।

उन झांकियों में पंजाब के स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां थी। केंद्र में बैठे लोगों को भगत सिंह, लाला लाजपतराय की झांकी बाहर करने की अनुमति किसने ने दी।

पंजाब में हो रहा विकास

एक समय था जब पंजाब में निगेटिविटी का माहौल था। लेकिन अब सब बदल गया। अब पॉजीटिविटी है।

बिजली माफ हो गई, मोहल्ला क्लिनिक खुल गई। बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल खुल गए है।

पहले पानी की टंकियों पर चढ़ते थे, लेकिन अब वह टीचर पक्के हो गए है। वह स्कूलों मे पढ़ा रहे है। पंजाब के लोगों को माई बाप या मालिक मानते है।

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब के लोगों काे शुक्रिया अदा करना चाहते है, क्योंकि उन्होंने दो साल पहले आम लोगों को जिताया था।

पंजाब में हमारी सरकार रात दिन सेवा कर रही है। यहां तक दूसरी पार्टी से भी पूछ लो तो एक ही जवाब मिलता है कि 75 साल में ऐसी सरकार नहीं देखी। हर रोज नया आइडिया लेकर आती है।

सीएम मान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी लगाई है, उसे पूरी करेंगे। मेहनत करने से तो हम पीछे नहीं है।

विरोध दल वाले राजे है, इनसे पीछा छुड़ाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0…।

अकाली दल पर साधा निशाना

सीएम मान ने कहा कुछ दिन पहले ढींढसा की दोबारा अकाली दल में वापसी हुई है।

लेकिन मैंने पूछा कि क्या उन घरों में तो वापस हुई है, जहां से इन्हें निकाला गया थ।

अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा को उन्होंने परिवार बचाओ व कुर्सी बचाओ यात्रा बताया।

वहीं, उन्होंने कहा कि गत दिवस स्व. प्रकाश सिंह बादल की बरसी थी। उसमें दो तीन नेता तो उनके नाम ही बोल गए।

इससे पता चलता है कि इनमें मेरा नाम की कितनी बौखलाहट है। लोकसभा में किसी भी सरकार हो, उन्हें अपने काम करवाने आते है।

सीएम ने कहा कि उनकी जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरा करेंगे।

पंजाब में रंगले पंजाब का माहौल बनना हुआ शुरू

सीएम ने कहा कि बजट से लेकर हर चीज के लिए उन्हें गवर्नर से लड़ाई लड़ती पड़ती है। बजट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़ी कंपनियां आ रही है। इलाके में विकास हो रहा है। दो लाख 98 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। रंगले पंजाब का माहौल बनना शुरू हो गया।

केंद्र पर भड़के सीएम मान

सीएम भगवंत ने कहा कि हमारी सरकार ने 90 फीसदी घरों में बिजली फ्री कर दी है। थर्मल प्लांट खरीद लिया है।

कोयले की खान चला दी है। 42 हजार से अधिक नौकरियां दे दी है। रजिस्ट्री से NOC की शर्त हटा दी है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की सरकार तरह हम पंजाब में कहीं भी कोई शहीद होता है तो उसे एक करोड़ रुपए देते है।

उन्होंने कहा कि गत कुछ समय पहले अग्निवीर शहीद हो गया था। लेकिन केंद्र ने उसे पूरा सम्मान नहीं दिया गया।

हमने इस पर ऐतराज जताया। हमारी सरकार ने एक करोड़ दिए। फिर केंद्र ने इस दिशा काम किया।

उन्होंने कहा कि हम शहीदों को सम्मान दिला रहे थे तो केंद्र ने पंजाब की आजादी की झांकी को बाहर निकाल दिया।

इसके लिए तीन झांकियां भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र से सवाल किया।

वहीं, उन्होंने नौ झांकियां बनाई है, जिन्हें पूरे पंजाब में घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा इन झांकियों से इनकी पंजाब से नफरत साफ हुआ।

उन्होंने कहा कि नफरत इतनी करते है कि इनका बस चला तो वह राष्ट्रीय गीत से पंजाब का नाम गायब कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर 13 जीतकर पंजाब जाएंगे तो स्थिति ऐसी नहीं होगी।

केंद्र करती है पंजाब से नफरत

सीएम मान ने कहा कि सेंटर सरकार पंजाब से नफरत करती है। ये सरकार नहीं चाहती कि पंजाब लीड करे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे पैसे रोक रखे है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल से लेकर हर एक चीज से पैसा जाता है। जिसे केंद्र सरकार ने रोका हुआ है। RDF का साढ़े पांच हजार रोका हुआ है।

कैप्टन अमरिंदर की वजह से पैसा रुका हुआ है। क्योंकि उन्होंने फंड का गलत प्रयोग किया था। जब हमारी सरकार आई तो केंद्र ने कहा कि मंडियों का पैसा मंडियों पर खर्च होगा।

इसलिए हमने एक्ट में संशोधन किया। सीएम ने कहा कि कैप्टन अपना काम कर बीजेपी में चले गए। उन्हें तो पहले ही बीजेपी का मुख्यमंत्री कहा जाता था।

इसी तरह नेशनल हेल्थ मिशन का पैसा रोका हुआ है। तकरीबन आठ हजार करोड़ अब तक रोका हुआ है। हमारी नीयत साफ है।

हम लुक और बजरी से पैसे खाने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अकेला लड़ रहा हूं तो ही तरक्की हो जा रही है।

अगर आप पंजाब से 13 दे देंगे तो किसी की हिम्मत नहीं रहेगी कि पंजाब के पैसे रोक पाए।

——————————————————

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1