Prabhat Times

जालंधर। (aam admi party jalandhar lok sabha by poll) आम आदमी पार्टी की नीतियों और राज्य की भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है और पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत का रास्ता साफ हो रहा हैं।

जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, ‘आप’ में शामिल होने वालों के साथ पार्टी का कारवां बड़ा होता जा रहा है।

जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए चुनाव अभियान को उस समय और अधिक बल मिला जब हलके के विभिन्न संगठनों के नेता और समर्थक बड़ी संख्या में ‘आप’ में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर उपचुनाव के लिए बनाए गए चुनाव कार्यालय में हल्के के विभिन्न संगठनों समेत आम लोगों ने ‘आप’ का दामन थाम लिया।

मंत्री हरपाल सिंह चीमां सहित ‘आप’ नेता जगरूप सिंह सेखवां व स्टीफन कलेर के ‘आप’ के चुनाव कार्यालय में सभी को पार्टी में शामिल करवाया और उनका पार्टी में स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘आप’ में शामिल होने वाले गणमान्य लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।

पार्टी में शामिल होने वालों ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को जालंधर उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज करवाने का दावा किया।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में भरत चहल तलण (शिरोमणि अकाली दल तलण), नरेश कुमार (स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब), डॉ. अमरजीत रॉय (कांग्रेस नेता परागपुर), नरिंदर नरिया (जालंधर कैंट – उपाध्यक्ष भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा), शुभम चौहान (यूथ प्रेसिडेंट पंजाब), लखवीर सिंह (साईं सिक्योरिटी), गुरमीत सिंह (पूर्व पंच गांव कुक्कड़), अनूप सिंह (भूतपूर्व सैनिक – हेड ग्रंथी काला संघिया), हरमेश लाल (पंच भट्टियां), पंकज ऋषि (अध्यक्ष मार्केट कमेटी तलण), ज्योति (लेबर क्राइसिस चर्च), अवि नाहर ( कैंट बॉडी बिल्डिंग क्लब), सजावल (श्री दुर्गा पूजा कमेटी गोराया), राम अयुधिया (छठ पूजा कमेटी गोराया), संजय कुमार (प्रवासी यूनियन गोराया), सुशील कुमार (सचिव प्रवासी यूनियन गोराया), अजय कुमार (स्पोर्ट्स क्लब अट्टा), जालेश्वर जी और रविकुमार (जय दुर्गा जगराता कमेटी गोराया), सूरज अग्रवाल (अग्रवाल सभा), मुहम्मद सलीम (ग्राम गौहीर), लियाकत अली (ग्राम उगी), राजेश कुमार (गोराया), गुरप्रीत जस्सी (गोपा), भगवान जी (गोराया), मोहित (जालंधर कैंट), राम तीर्थ जी (गांव मंडा) जतिक चहल ( तलण), बलबीर कौर (अध्यक्ष महिला मंडल मीठापुर), कुमारी गुरप्रीत (स्टाइल स्टूडियो), रणधीर (स्मार्ट सीड नेटवर्किंग), राजेन्द्र (रामां मंडी) सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

 

व्हाटसएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1