Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(aam admi party announce 9 Loksabha halka candidate) आम आदमी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए केंडीडेट की लिस्ट जारी कर दी गई है।

जालंधर लोकसभा हल्के से सिटिंग एमपी सुशील रिंकू ही केंडीडेट होंगे।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 13 लोकसभा सीटों पर 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

इनमें अमृतसर से मंत्री कुलदीप धालीवाल, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत भुल्लर, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह शामिल हैं।

जालंधर (रिजर्व) से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर आप ने फिर से भरोसा जताया है। वह जालंधर से सांसद हैं।

जालंधर से कांग्रेस के सांसद रहे संतोख चौधरी के निधन के बाद रिंकू ने कांग्रेस छोड़ आप से यहां उपचुनाव लड़ा और जीता था।

फतेहगढ़ साहिब (रिजर्व) से 5 दिन पहले कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दी गई है।

उन्होंने कांग्रेस में अनुशासन न होने और परिवारवाद के आरोप लगा पार्टी बदली थी। उसी वक्त से उनको टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी।

सबसे दिलचस्प फरीदकोट (रिजर्व) से उम्मीदवार बनाए कर्मजीत अनमोल हैं। अनमोल पंजाबी एक्टर हैं और उन्हें CM भगवंत मान का बेहद करीबी माना जाता है।

शुरुआत में चर्चा थी कि उन्हें CM भगवंत मान के पुरानी लोकसभा सीट संगरूर से उम्मीदवार बनाया जाएगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि यह सीट AAP के लिए सेफ मानी जा रही थी। हालांकि उन्हें दूसरे क्षेत्र से टिकट दी गई।

पढ़ें किस लोकसभा हल्के से कौन होंगे उम्मीदवार

 

——————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1