Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़(aam aadmi party haryana vidhan sabha election announcement) हरियाणा विधानसभा चुनावों के लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है।

सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले ही अपने दम पर लड़ेगी।

बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनावों में आप द्वारा हरियाणा में कांग्रेस के इंडी गठबंधन को समर्थन दिया था। लेकिन नतीजे अच्छे नहीं आए।

इसके पश्चात अब हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दम पर अकेले ही लड़ेगी। किसी भी दल से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में किए गए जनहित कार्यों को लेकर हरियाणा के वोटरों के बीच जाएगी।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा में विधानसभा इलेक्शन लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है।

आधा हरियाणा पंजाब और आधा दिल्ली से टच करता है।

उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से संबंध रखते हैं।

इस हरियाणा की लॉन्चिंग का पहला दिन है।

आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में हम हर सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हम हरियाणा में अकेले सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे।

AAP सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी: पाठक

आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि आप ऐसे चुनाव लड़ेगी कि जिसे दुनिया देखेगी।

आप सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी।

लगभग साढ़े छह हजार गांवों में बदलाव जनसंवाद हो चुका है।

इसी 20 तारीख को एक टाउन हॉल होगा। इसमें केजरीवाल की गारंटियां लॉन्च होंगी। वहीं, प्रधानों का ऐलान होगा।

संदीप पाठक ने बताया कि कुरुक्षेत्र की तर्ज पर पूरे हरियाणा में चुनाव लड़ा जाएगा।

90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। बाकी सभी सवालों के जवाब केजरीवाल देंगे।

वह जल्दी ही जेल से बाहर आएंगे।

 

——————————————————–

मोहिन्द्र भगत ने ली विधायक पद की शपथ, सीएम भगवंत ने खिलाए लड्डू, देखें वीडियो

———————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1