



Prabhat Times
जालंधर। आज के दौर में वित्तीय प्रबंधन और सही निवेश की जानकारी हर व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक बन चुकी है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए डिप्स आईएमटी समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता सेमिनार आयोजित करता रहता है।
इन सेमिनारों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बचत, निवेश और आर्थिक प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर और सफल बन सकें।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को बताया जाता है कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया में लोग फाइनेंशियल मैनेजमेंट के महत्व को समझ रहे हैं और यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि अपनी आय को सही तरीके से कैसे बचाया और निवेश किया जाए ताकि अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। अपने वित्त को सही ढंग से संभालना आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है।
डिप्स प्रबंधन हमेशा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और “सेल्फ मेड” सोच अपनाने के लिए प्रेरित करता रहा है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने कहा कि हमें उम्मीद है कि डिप्स आईएमटी के विद्यार्थी भविष्य में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह तथा सीएओ जशन सिंह ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को कम उम्र से ही बचत और निवेश की सही जानकारी हासिल करनी चाहिए ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।
—————————————————————————-


————————————–





