Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर में बड़ी वारदात हुई है। महानगर के अवतार नगर एरिया में डबल मर्डर हुआ है।

बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी और पिता का मर्डर कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान अयोध्या प्रशाद और महिला सविता के रूप में हुई है। आरोपी का नाम हीरा लाल बताया गया है।

प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण घरेलू कलह बताई गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

एडीसीपी राकेश यादव के मुताबिक विवाद के पीछे घरेलू कलह है। आज सुबह आरोपी के चारों बच्चे स्कूल गए थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चों के स्कूल जाने के पश्चात परिवार में विवाद हुआ।

इसके पश्चात हीरा ने अपनी पत्नी सविता व पिता अयोध्या को बुरी तरह से पीट पीट कर हत्या कर दी।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel