Prabhat Times
अमृतसर। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है।
सुसाईड से पूर्व कुछ सैकेंड की वीडियो में गगनदीप सिंह ने मंत्री लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस घटना का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान तुरंत एक्शन में आए और मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। साथ ही चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने कहा- विवादित वीडियो के बाद CM भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है।
इसके अलावा मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










