Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। पंजाब जो कभी अपने ‘सोने जैसी फसल’ और खुशहाल किसानों’ के लिए जाना जाता था, आज फिर से उसी रास्ते पर लौट रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण पंजाब में वैश्विक निवेश का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में, फ्रांस की दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनी डैनोन-न्यूट्रीशिया (Danone-Nutricia) ने राज्य के कृषि-खाद्य (Agri-Food) क्षेत्र में ₹356 करोड़ का बड़ा निवेश करने का फैसला किया है।
यह निवेश न केवल पंजाब के कृषि-अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। इससे पंजाब को Agri-Food Hub बनाने के लक्ष्य को भी बल मिलेगा
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मान सरकार के आने के बाद से अब तक पंजाब में लगभग ₹1.25 लाख करोड़ से अधिक का कुल निवेश आ चुका है, जिससे लगभग 4.5 लाख युवाओं को सीधा रोजगार मिला है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगातार यह दोहराया है कि पंजाब के पास मेहनती युवा, अच्छी कनेक्टिविटी और अब एक ‘बिजनेस फ्रेंडली सरकार’ है।
डैनोन-न्यूट्रीशिया जैसे वैश्विक निवेशक का यह निर्णय यह दिखाता है कि पंजाब अब निवेश के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक केंद्र बन चुका है।
यह उपलब्धि राज्य को आर्थिक विकास की राह पर तेज़ी से आगे ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
5,000 से अधिक डेयरी किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन, पशु देखभाल, और फीड मैनेजमेंट जैसे आधुनिक तरीकों से अवगत कराया जाएगा।
इससे किसानों की आमदनी में वृद्धि और दूध की गुणवत्ता में सुधार होगा। Danone-Nutricia पहले से ही पंजाब के लालरू में मौजूद है। अब इस निवेश से पंजाब आधुनिक तकनीक से लैस उत्पादन यूनिट बनेगा,न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स का उत्पादन बढ़ेगा
यह निवेश यह दिखाता है कि अब पंजाब सिर्फ खेती के लिए नहीं, बल्कि Agri-Food Innovation Hub के रूप में भी पहचाना जाएगा। इससे राज्य में विदेशी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और पंजाब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा।
Danone-Nutricia का ₹356 करोड़ का यह निवेश मान सरकार की पारदर्शी नीति, किसानों की मेहनत और पंजाब की प्रगति-भावना का परिणाम है।
यह कदम न केवल कृषि-आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि पंजाब को एक वैश्विक निवेश गंतव्य (Global Investment Destination) बनाने में भी मदद करेगा। यह सब संभव हो सका है।
मान सरकार की दूरदर्शिता और मेहनत से, जिसने दुनिया की बड़ी कंपनियों को पंजाब की ओर आकर्षित किया।
मान सरकार के प्रयासों से पंजाब में निवेश का माहौल बेहतर हो रहा है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि पंजाब में काम करना अब आसान, सुरक्षित और फायदेमंद है,यह निवेश दिखाता है कि विदेशों में पंजाब की छवि सुधर रही है।
डेनोन-न्यूट्रिशिया का यह ₹356 करोड़ का कदम पंजाब की उस पुरानी शान और नई उम्मीद को मज़बूत करता है।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- MP में 16 बच्चों की मौत के बाद पंजाब सरकार का सख्त आदेश, तुरंत प्रभाव से बैन की ये दवा
- ईज़ी रजिस्ट्री’ प्रणाली नए युग की शुरुआत : लोगों को पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त तरीके से और डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से मिल रही हैं जायदाद रजिस्ट्रेशन सेवाएँ
- पंजाब सरकार की ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ नीति ने बदल दिया उद्योग जगत का चेहरा, छोटे उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम
- Trident Group के राजेन्द्र गुप्ता होंगे आप की और से राज्यसभा केंडीडेट
- पंजाब की तरक्की में सहयोग की बजाय पंजाब के दुश्मनों वाली भूमिका निभा रहा है विपक्ष-मुख्यमंत्री
- पंजाब सरकार की उपलब्धि : पहले 6 महीनों में 22.35% GST वृद्धि, राष्ट्रीय औसत से कई गुना आगे
- ‘नशे के दानव’ का अंत!: दशहरे पर जला ड्रग्स का पुतला, मान सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
- पंजाब के विकास सफर शुरू! CM मान ने 19,000 किलोमीटर सड़कों से गाँवों को दिया ‘विकास का हाईवे’
- 1 अक्तूबर – मंहगा हुआ LPG सिलेंडर… UPI से लेकर ट्रेन टिकट तक… बदल गया ये सब
- DGP ने पुलिस फोर्स को गैंगस्टरों, तस्करों पर सख्ती के दिए निर्देश
- CM Mann ने Amit Shah से मुलाकात की, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की
- पंजाब के इस शहर में भी रूकेगी फास्ट ट्रेन Vande Bharat
- कनाडा जाना है… अभी करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें वजह
——————————————————-
————————————–