Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Religious dispute resolved with the mediation of Nitin Kohli, Mayor Vaneet Dhir, mohinder Bhagat jalandhar) पिछले दो दिनों से जालंधर में चल रहा धार्मिक विवाद आज सुलझ गया।
आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर और कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत की सक्रिय पहल, आप नेता चंदन ग्रेवाल और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह की मध्यस्थता से समझौता संभव हो सका।
बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि अयूब खान और योगेश मैनी ने एक-दूसरे से गले मिलकर शांति, सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने संकल्प लिया कि आगामी सभी त्योहार आपसी प्रेम और एकता के साथ मनाए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि जालंधर की पहचान हमेशा एकता और भाईचारे से रही है। उन्होंने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी विवाद का हल केवल बातचीत और समझदारी से ही संभव है।
मोहिंदर भगत ने दोनों पक्षों को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए बधाई दी और कहा कि यह समझौता समाज में सौहार्द का उदाहरण बनेगा।
नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में अमन, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की परंपरा को मज़बूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने घोषणा की कि जालंधर में जल्द ही एक “पीस कमेटी” का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कमेटी भविष्य में आपसी संवाद और समझ के माध्यम से किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का कार्य करेगी।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नगर निगम और प्रशासन हर धर्म और समुदाय के सम्मान के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि जालंधर पंजाब का दिल है और यहां की मिट्टी में आपसी प्यार रचा-बसा है।
नगर निगम शहर में एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान भी मौजूद थे।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- MP में 16 बच्चों की मौत के बाद पंजाब सरकार का सख्त आदेश, तुरंत प्रभाव से बैन की ये दवा
- ईज़ी रजिस्ट्री’ प्रणाली नए युग की शुरुआत : लोगों को पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त तरीके से और डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से मिल रही हैं जायदाद रजिस्ट्रेशन सेवाएँ
- पंजाब सरकार की ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ नीति ने बदल दिया उद्योग जगत का चेहरा, छोटे उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम
- Trident Group के राजेन्द्र गुप्ता होंगे आप की और से राज्यसभा केंडीडेट
- पंजाब की तरक्की में सहयोग की बजाय पंजाब के दुश्मनों वाली भूमिका निभा रहा है विपक्ष-मुख्यमंत्री
- पंजाब सरकार की उपलब्धि : पहले 6 महीनों में 22.35% GST वृद्धि, राष्ट्रीय औसत से कई गुना आगे
- ‘नशे के दानव’ का अंत!: दशहरे पर जला ड्रग्स का पुतला, मान सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
- पंजाब के विकास सफर शुरू! CM मान ने 19,000 किलोमीटर सड़कों से गाँवों को दिया ‘विकास का हाईवे’
- 1 अक्तूबर – मंहगा हुआ LPG सिलेंडर… UPI से लेकर ट्रेन टिकट तक… बदल गया ये सब
- DGP ने पुलिस फोर्स को गैंगस्टरों, तस्करों पर सख्ती के दिए निर्देश
- CM Mann ने Amit Shah से मुलाकात की, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की
- पंजाब के इस शहर में भी रूकेगी फास्ट ट्रेन Vande Bharat
- कनाडा जाना है… अभी करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें वजह
——————————————————-
————————————–