Prabhat Times

लुधियाना। लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी (CT University) में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया।

यहाँ बीए (BA) प्रथम वर्ष की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया।

गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए जगराओं के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना के डीएमसी (DMC) अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल छात्रा की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई है।

वह मोगा जिले के धर्मकोट स्थित जाफरवाला की रहने वाली है और सीटी यूनिवर्सिटी में बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है।

दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से एक छात्रा नीचे गिर गई है।

जगराओं सदर के एसएचओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इस समय यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ मिलकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस मुख्य रूप से तीन पहलुओं पर जांच कर रही है क्या छात्रा का पैर अचानक फिसल गया और वह संतुलन खो बैठी क्या छात्रा ने खुद छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है या फिर उसे किसी ने ऊपर से धक्का दिया है

एसएचओ ने बताया कि अभी छात्रा की हालत काफी गंभीर है और उसका इलाज लुधियाना में चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब छात्रा बयान देने की स्थिति में होगी, तब उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के बयानों के आधार पर ही हादसे के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel