Prabhat Times

जालंधर। 70वीं पंजाब स्कूल जोनल खेल प्रतियोगिता में डिप्स स्कूल टांडा की छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग की खो-खो टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग की खो-खो टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा।

इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्रिंसिपल दिव्या चावला ने विजेता छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और टीम भावना ही सफलता की असली कुंजी हैं।

डिप्स संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह तथा सीएओ जशन सिंह ने विजेता टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अच्छे खिलाड़ी किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।

खेल केवल पदक ही नहीं दिलाते, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना भी विकसित करते हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिप्स के विद्यार्थी भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूते रहेंगे और संस्थान तथा देश का नाम रोशन करेंगे।

———————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel