Prabhat Times

Gurdaspur गुरदासपुर। जीरो टॉलरेंस पॉलिसी लागू होने के बावजूद पंजाब में अपराधिक वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।

फिरौती, फायरिंग की घटनाओं के बीच पंजाब के गुरदासपुर में दिन दिहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात हुई है।

गुरदासपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर ज्यूलर के परिवार को बंधक बनाया और 3 करोड़ के करीब की ज्यूलरी, नकदी लूट कर फरार हो गए।

पांच लुटेरों ने ज्वेलर्स वरुण महाजन के घर पर हथियारों के बल पर 3 करोड़ रुपए की लूटे।

बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जेल रोड निवासी वरुण महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे निहंग सिंह के बाने में पांच लोग उनके घर आए।

उस समय उनका ड्राइवर सरबजीत सिंह गाड़ियां साफ कर रहा था। लुटेरों ने ड्राइवर से बात की और जब ड्राइवर उन्हें बुलाने अंदर आया, तो सभी बदमाश घर में घुस गए।

इसी दौरान, दो बदमाशों ने नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया।

बदमाशों ने परिवार को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के बारे में कुछ गलत पोस्ट डाली है, इसलिए वे उनके पास आए हैं।

इसी दौरान, दो बदमाशों ने नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया।

इसके बाद, लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। ड्राइवर सरबजीत सिंह को एक कमरे में, नेहा महाजन और उनके दो बच्चों कृष व शिखर को दूसरे कमरे में, और पति वरुण महाजन को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया गया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं।

धमकियों के बाद, लुटेरों ने घर से सारा सोना और कैश लूट लिया। जाते समय वे घर के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी अपने साथ ले गए और परिवार की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। परिवार के अनुसार, कुल 3 करोड़ रुपए की लूट हुई है।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel