Prabhat Times

  • कैंसर की रोकथाम और समय पर जांच को लेकर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

जालंधर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल के वैश्विक स्वास्थ्य लक्ष्यों के समर्थन में सीटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी और सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों, संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर छात्रों को कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए।

सीटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित सत्र में एनएचएस अस्पताल से जुड़ी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विभा चितकारा ने सर्वाइकल कैंसर पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह रोग क्यों बढ़ रहा है और इससे बचाव के लिए समय पर जांच और टीकाकरण कितना जरूरी है।

इसी दौरान सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर स्थित अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट की रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मैथिली शर्मा ने व्याख्यान दिया।

उन्होंने रेडिएशन थेरेपी में हो रही नई प्रगति और कैंसर के इलाज में चिकित्सा क्षेत्र की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने जागरूकता रैली, पोस्टर प्रदर्शनी और भाषणों के माध्यम से कैंसर के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

इसके साथ ही सोशल मीडिया रील्स के जरिए युवाओं तक कैंसर की रोकथाम और समय पर पहचान का संदेश भी पहुंचाया गया।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel