Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (7 girls tried to escape from Gandhi Vanita Ashram jalandhar) महानगर जालंधर में स्थित गांधी वनिता आश्रम से बड़ी खबर है।

पता चला है कि गांधी वनिता आश्रम में बंद 7 लड़कियों ने आज भागने की कोशिश की।

चोरी, ड्रग तस्करी और हत्या के मामले में संलिप्त इन लड़कियों द्वारा भागने के चक्कर में होमगार्ड की महिला कर्मचारी का सिर फोड़ दिया।

गांधी वनिता आश्रम की बाउंडरी दीवार ऊंची होने के कारण ये लड़कियां भाग नहीं पाई।

सूचना मिलने पर होमगार्ड की महिला कर्मचारी को अस्पताल एडमिट करवाया गया है

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आरोपी लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कपूरथला चौक के निकट स्थित गांधी वनिता आश्रम में आज हड़कंप मच गया।

पता चला है कि गांधी वनिता आश्रम में रह रही 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सातों लड़कियां अपने कमरों से जैसे तैसे बाहर आ गई।

जैसे ही लड़कियां बाहर आई तो वहां तैनात होमगार्ड की महिला कर्मचारी अमृत कौर ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन लड़कियों ने महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया।

लड़कियों ने महिला कर्मचारी अमृत कौर का सिर फोड़ दिया।

इसके पश्चात लड़कियों ने गांधी वनिता आश्रम की दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात अन्य स्टाफ के हरकत में आ जाने के कारण लड़कियां भाग नहीं पाई।

सूचना मिलते ही थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि घायल होमगार्ड महिला कर्मी अमृत कौर के सिर में गहरी चोट लगी है, उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

घटना संबंधी संपर्क करने पर थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश की।

सात लड़कियों में से 3 लड़कियां हत्या के केस, 2 ड्रग के केस तथा 2 लड़कियां चोरी के केस में संलिप्त हैं।

सातों ने साजिशन भागने की कोशिश की। एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2021 में भी भागी थी लड़कियां

बता दें कि साल 2021 के मार्च महीने में भी आश्रम से एक साथ 46 लड़कियां भागी थी।

लड़कियों को समय रहते कपूरथला चौक के पास ही रोक लिया गया।

लड़कियों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जब्रदस्त प्रदर्शन भी किया था।

 

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1