Prabhat Times
नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली और इंदौर में सुबह दर्दनाक हुई। इन दोनो शहरों में हुए भीषण अग्निकांड में दो परिवारो के मासूम बच्चों समेत 15 लोग जिंदा जल गए।
इंदौर में ईवी चार्जिंग के दौरान हुए शार्ट सर्कट से आग फैली तो दिल्ली के पालम एरिया में बेसमेंट में शार्ट सर्कट भीषण अग्निकांड का कारण बनी.
दिल्ली के पालम में एक परिवार के 7 लोग जिंदा जले
दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
आग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं बिल्डिंग के अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे.
सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची. घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है.
जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग इलाके में पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में है. इसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता है.
परिवार के तकरीबन 15 लोग हैं. राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है, जिसकी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय चलते हैं. ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं.
मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?
पालम में लगी आग के चश्मदीद योगेश ने बताया कि कहना है कि लगभग 6:45 पर उन्होंने आग देखी और उनके पिता ने फायर की टीम को कॉल किया. आग काफी तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई. 6 से 7 लोग बालकनी में नजर आ रहे थे, जो चिल्ला रहे थे.
लेकिन बाद में वह पीछे की तरफ चले गए. धुआं काफी ज्यादा था, पास वाली बिल्डिंग में अंदर घुसकर दीवार तोड़ी लेकिन दुआ और आग होने की वजह से अंदर नहीं घुस पाए.
फायर की टीम की हाइड्रोलिक मशीन काफी देर से खुली. उन्होंने बताया कि फायर की टीम भी आधा घंटा देरी से आई. 6 से 7 लोगों को जले हालत में बाहर निकल गया है. इस बिल्डिंग में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है.
पालम में आग कैसे लगी?
बताया गया कि आज यानी बुधवार की सुबह 6:30 बजे के आसपास आग लगी थी. आग लगते ही हड़कंप मच गया.
आग देखते ही घबरा कर परिवार के कई लोग ऊपर से कूद गए. लेकिन बाकी परिवार के लोग अंदर फस गए. इनमें महिलाएं भी शामिल थीं.
फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची, तब तक आज बहुत ज्यादा लग गई थी. आसपास के लोग भी कोशिश कर रहे थे. फिलहाल, इस घटना में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है. मरने वालों में 3 बच्चे हैं.
इंदौर में ईवी चार्जिंग से शार्ट सर्कट, जिंदा जले 8 लोग

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।
मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है।
पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे।
धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
शहरवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं।

#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Commissioner of Police for Indore, Santosh Kumar Singh says, "…As per initial investigations, an electrical vehicle was being charged outside the house and the charging point exploded…The fire then spread to the house from the car…More than… https://t.co/3eyJQ5ydPG pic.twitter.com/BGWZreycQr
— ANI (@ANI) March 18, 2026
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










