Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। महानगर जालंधर के कूल रोड़ पर बड़ा हादसा हुआ है। कूल रोड़ पर ईडी दफ्तर की पुरानी बिल्डिंग में काम करते समय दो मजदूर गिर गए हैं। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की मौत हो गई है और दूसरा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। उसे अस्पताल दाखिल ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक कूल रोड़ पर स्थित कमर्शियल ईमारत (जिसमें पहले ईडी दफ्तर हुआ करता था) में साफ सफाई का काम चल रहा था।
शाम के समय अचानक उस समय चीखो पुकार मच गई जब दो मजदूर बहुमंजिला इमारत से धड़ाम से नीचे गिर गए। मजदूरो को गिरा देख लोग इकट्ठे हो गए।
बताया जा रहा है कि एक मजदूर की मृत्यु हो गई है और दूसरे को लहुलुहान हालात में अस्पताल ले जाया गया है। पता चला है कि दूसरे मजदूर की भी मौत हो गई है।
घटना के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। चर्चा तो ये भी है कि बिना सेफ्टी के मजदूरों से बहुमंजिला इमारत में काम लिया जा रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची है।
ये खबर अभी अभी आई है… अपडेट किया जा रहा है…
——————————————————-


ये भी पढ़ें
- एक वीडियो, तुरंत कार्रवाई: तुरंत शुरू हो गया रूका हुआ ये काम
- घर, गाडी खरीदना होगा आसान…रेपो रेट पर RBI ने लिया ये बड़ा फैसला
- पंजाब के जेलों में बनेगे ऐसे सेंटर, कैदियों को मिलेगा नया जीवन
——————————————————
————————————–











