Prabhat Times
चंडीगढ़। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में एनएसएस यूनिट द्वारा प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के योग्यात्मक दिशानिर्देशन अधीन एनजीओ सरदार अजीत सिंह फाऊंडेशन की सहभागिता से ‘नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एनएसएस वालंटियर्स ने नशे के दुष्प्रभावों पर पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किए एवं समाज को नशे से मुक्त रहने का संदेश दिया।
वृद्धि ने ‘नशे का सफर : अंधेरे का सफर’ शीर्षक कविता का उच्चारण किया। खुशी ने नशाखोरी के विरुद्ध अपने विचार प्रस्तुत किए एवं नशे के कारण एवं प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की।
प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने संदेश में नशे से बचने के लिए मानसिक रूप से दृढ़ बनने की बात कही।
उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही हम एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं क्योंकि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज को प्रभावित करता है।
निश्चय ही यह कार्यक्रम प्रेरणादायक व सार्थक सिद्ध होगा। सरदार अजीत सिंह फाऊंडेशन की प्रभारी सुश्री रमनदीप जो कालेज की पूर्व छात्रा भी हैं, ने भी अपने संभाषण में छात्राओं को नशे के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया एवं अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
युवा शक्ति देश की शक्ति है। नशे से विरक्त रहकर ही वह राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकते हैं।
कालेज की पूर्व छात्रा संघ की इंचार्ज श्रीमती बीनू गुप्ता ने नशे को समाज का अभिशाप बताते हुए इससे बचने का संदेश दिया।
पेंटिंग विभाग की छात्राओं ने अपनी कलात्मकता का परिचय फेस पेंटिंग के माध्यम से दिया तथा नशे के विरुद्ध फेस पेंटिंग कर नशामुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम आफिसर डॉ. ज्योति गोगिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीरू भारती, श्रीमती सविता महेंद्रू, डॉ. शैलेन्द्र भी उपस्थित थे।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












