Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (4 fake journalists arrested in jalandhar) पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले चार सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

एडीसीपी गुरप्रताप सहोता ने बताया कि चतर सिंह निवासी ढिल्लवां ने सनी महिंदरू, अजय कुमार, मिष्ठी और मनप्रीत सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ये चारों खुद को जालंधर नगर निगम का फील्ड अधिकारी बताकर उसके निर्माणाधीन घर पर आये थे।

सहोता ने बताया कि इन ठगों ने चतर सिंह से कहा कि भवन निर्माण की कोई अनुमति नहीं है और इसे गिराने की धमकी भी दी।

एडीसीपी सहोता ने कहा कि पुलिस बल ने तुरंत चार सदस्यीय गिरोह को पकड़ लिया, जिनकी पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी मोहल्ला नंबर 170/बी अवतार नगर, बैकसाइड दूरदर्शन केंद्र जालंधर, सन्नी महिंदरू पुत्र नरिंदर महिंदरू मकान नंबर 55 न्यू बलदेव नगर किशनपुरा जालंधर, अजय कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी तेलवाली गली, छोटा अली मोहल्ला जालंधर और मिष्ठी निवासी मॉडल हाउस जालंधर के रूप में हुई है।

एडीसीपी ने बताया कि थाना रामा मंडी जालंधर में एफआईआर दर्ज की गई है।

एडीसीपी सहोता ने किए खुलासे, देखें वीडियो

 

———————————————————-

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

——————————————————-

दिल दहला देने वाला Video

—————————————————————–

देखें वीडियो – उत्ताखंड में भड़के दंगे

—————————————————————-

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

————————————————————————–

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1