Prabhat Times

जालंधर। जिमखाना क्लब जालंधर की एजीएम 14 मार्च को होगी। इस बार की एजीएम इसलिए खास है क्योंकि एजीएम में क्लब चुनावो की तिथि घोषित की जाएगी।

क्लब मैनेजमेंट की मीटिंग आज क्लब परिसर में हुई। डिवीज़नल कमिश्नर की मौजूदगी में हुई मीटिंग में ऑनरेरी सैक्रेटरी संदीप बहल कुक्की, सौरभ खुल्लर, अनु माट्टा, विपन झांजी, मोहिन्द्र सिंह, सीए राजीव बंसल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्लब के रूटीन विकास कार्यों पर चर्चा के बाद डिवीजनल कमिश्नर द्वारा एजीएम 14 मार्च की शाम को क्लब परिसर में बुलाने का ऐलान किया।

इस बार की एजीएम में क्लब की नई मैनेजमेंट के लिए चुनावों की तिथि घोषित होगी।

बता दें कि 14 मार्च के बाद 45 दिनों के भीतर चुनाव होने लाज़मी हैं। इसलिए संभावना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक क्लब मैनेजमेंट के चुनाव होंगे।

 

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel