Prabhat Times

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं।

खास बात यह है कि मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले इसी हफ्ते 90 पैसे प्रति लीटर और कुछ दिन पहले 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

10 दिन में तीसरी बार बढ़ीं कीमतें

पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम में करीब 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। यानी महज कुछ दिनों के भीतर तीसरी बार लोगों को महंगे ईंधन का झटका लगा है।

चंडीगढ़ में वर्तमान में पेट्रोल करीब 98.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 15 मई से पहले डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर था, जो अब लगभग 4 रुपए तक महंगा हो चुका है।

ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की आशंका

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है। शहर में टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई के किराए बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते फ्यूल रेट से माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel