Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (municipal corporation mayor aap punjab) नगर निगम जालंधर को आखिर मेयर मिल ही गया। संभावना के मुताबिक विनीत धीर को ही शहर का मेयर नियुक्त किया गया है। ये जानकारी सीएम भगवंत मान द्वारा ट्वीट करके दी गई है।
आम आदमी पार्टी को कुल 46 पार्षदों का समर्थन मिला। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने जालंधर नगर निगम में अपना मेयर बना लिया है। वार्ड नंबर 62 से पार्षद विनीत धीर को शहर का मेयर बनाने का मौका दिया गया है।
सीएम मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। वहीं, इस बार सीनियर डिप्टी मेयर की नियुक्ति की गई है।
सीनियर डिप्टी मेयर के तौर पर बलबीर सिंह बिट्टू को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वार्ड नंबर 38 से पार्षद मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है। हाउस की मीटिंग में तीनों नेताओं पर सहमति बन गई है।

46 पार्षदों का मिला समर्थन, 38 AAP की टिकट से जीते
शहर में कुल 85 वार्ड हैं। जिसमें से आम आदमी पार्टी अपने बलबूते पर सिर्फ 38 सीटें ही जीत पाई थी। मगर बहूमत के लिए आप को कुल 43 पार्षदों के जरूरत थी। जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर कई पार्षदों ने आम आदमी पार्टी जॉइंन कर ली। साथ ही 2 आजाद पार्षदों ने आप को समर्थन दे दिया था। जिससे कुल 46 वोटें मिलने के बाद जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।

जालंधर नगर निगम में पार्षदों के वोटिंग के दौरान किसी भी मीडियाकर्मी और अन्य किसी भी प्रकार के आउटसाइडर को अंदर आने की अनुमति तक नहीं था। साथ ही पार्षदों के करीबियों तक को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
—————————————————————-
खबरें ये भी हैं…
- बसपा के पूर्व प्रधान जसवीर गढ़ी आप में शामिल, सीएम मान ने करवाया जॉइन
- एयर इंडिया ने दिया तोहफा! अब 10 हज़ार फीट की ऊंचाई पर यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा बिल्कुल मुफ्त
- मोबाइल यूजर्स को TRAI की वार्निंग… कहीं
- ओ तेरी… 2025 में मारी गई कई छुट्टियां, रविवार को आ गए इतने त्यौहार
- बदला साल और बदल गया ये सब
- कनाडा के बाद अब इस देश ने भी की सख्ती! स्टूडेंट वीज़ा के लिए बदले नियम, इस दिन से होंगे लागू
- अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आतंकी अरेस्ट
- मोबाइल यूजर्स के लिए अहम खबर, इन लोगो को नहीं मिलेगा सिम
- जालंधर – नकोदर में हुआ ब्लाइंड मर्डर ट्रेस, प्रेमी साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों अरेस्ट